फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Keep in mind the interests of the plaintiff

वादकारी के हितों का ध्यान रखें अधिवक्ता

Thu, 23 Mar 2017 11:54 PM IST
अमर उजाला/उरई
अमर उजाला/उरई Updated Thu, 23 Mar 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
Keep in mind the interests of the plaintiff
शपथ ग्रहण करते पदाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

जालौन। जूनियर अधिवक्ता कानून का पूरा ज्ञान लेने की कोशिश करें। इतना ही नहीं वादकारी का हित सर्वोपरि मानकर अपने वादी के मुकदमे की पूरी तैयारी कर मजिस्ट्रेट के सामने पेश हों। ताकि वह अपना पक्ष मजबूती से उनके सामने रख सकें। अधिवक्ता मानवीय दृष्टिकोण को अपना कर वादकारियों के हित को सर्वोपरि रखें। जूनियर अधिवक्ताओं को किसी मामले को लेकर कोई समस्या आती है तो वह अपने सीनियर अधिवक्ताओं से सलाह ले सकते हैं, जिससे ज्ञान की बढ़ोत्तरी होती है। ये बातें जिला न्यायाधीश प्रदीप कुमार कंसल ने स्थानीय बुंदेलखंड बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय गेस्ट हाउस में कहीं।

विज्ञापन


  अध्यक्षता कर रहे जूडिशियल मजिस्ट्रेट विनय कुमार ने कहा कि बार तथा बैंच की कड़ी अधिवक्ताओं के साथ-साथ वादी को भी न्याय दिलाने का कार्य करती हैं। अधिवक्ता व जज का आपसी तालमेल वादकारियों को सही न्याय दिलाने में अहम भूमिका निभाता है। शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। अध्यक्ष अजीज अहमद, वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर संतोष यादव, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पवन अग्रवाल, सचिव उमेश दीक्षित एवं सह सचिव पद पर बृजमोहन कुशवाहा के अलावा वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य विजय क्त्रस्ष्ण सक्सेना, कमल सिंह कुशवाहा, कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य प्रदीप कुमार सक्सेना, अजय कुमार पटसारिया समेत पदेन सदस्य रामलखन सिंह, भूपेंद्र लिटौरिया को मुख्य अतिथि ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। संचालन अधिवक्ता अशरफ  अली ने किया। इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता योगेश चंद्र त्रिपाठी, श्रीगोविंद स्वर्णकार, असलम सिद्दीकी, राघवेंद्र निरंजन, भूपेंद्र लिटौरिया, जय प्रकाश श्रीवास्तव, अम्बिका प्रसाद निरंजन, दवेंद्र वैद्य, आादित्य तिवारी, सुनील दुबे, उमेश तिवारी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed