फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Kavyansh and Aaradhya top in the race

Jalaun News: दौड़ में काव्यांश और आराध्या अव्वल

Thu, 07 Nov 2024 12:35 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
Kavyansh and Aaradhya top in the race
उरई। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के पूर्व छात्र सौरभ व्यास की स्मृति में साहसिक दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 100 मीटर दौड़ में काव्यांश और औराध्या ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

विद्यालय के वरिष्ठ प्रवक्ता कामता प्रसाद त्रिपाठी ने अतिथियों से परिचय प्राप्त किया। मुख्य अतिथि नगर संघ चालक लालजी सिंह गुर्जर ने कहा कि अपनी कुशलता से आप इसी प्रकार खेलें, जिससे अपने परिवार, विद्यालय और देश का नाम रोशन हो। प्रबंधक शरद शर्मा व शारीरिक शिक्षा के आचार्य रामबाबू स्वामी ने कहा कि इससे छात्र शारीरिक एवं मानसिक रूप से मजबूत होते है। उनके अंदर आत्मविश्वास भी बढ़ता है।
विज्ञापन

साहसिक दौड़ में 100 मीटर पर क्लास यूकेजी बालिका में आराध्या ने पहला, कनिका ने दूसरा व वैष्णवी ने तीसरा स्थान पाया। बालक वर्ग में काव्यांश प्रथम, शुभ पटेल द्वितीय, अभय तृतीय स्थान पर रहें। जूनियर गर्ल्स 400 मीटर दौड़ में अंशिका प्रथम, बॉयज में संस्कार प्रथम स्थान पर रहे। 800 मीटर दौड़ बालिका में छाया राजपूत प्रथम एवं बालक में सुमित यादव प्रथम स्थान पर रहे। सीनियर वर्ग 1500 मीटर में बालक वर्ग में राहुल राठौर प्रथम एवं बालिका में शिवानी पहले स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्णायक की भूमिका में यजुवेंद्र शर्मा, इनाम सिंह, अशोक द्विवेदी, अमित पाठक, विनीता नायक, रिंपी बत्रा, राजकुमार यादव आदि रहे। संचालन गोविंद श्याम ने किया। इस दौरान उप प्रधानाचार्य राजेश गुप्ता, दीपेश व्यास, सुधीर त्रिपाठी, अनिल, गौरव व्यास, अनुज, अनुराग तिवारी, प्रवीण आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed