फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Katyayani mother was the sixth day of worship

छठवें दिन कात्यायनी मां की हुई पूजा

Tue, 12 Apr 2016 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Tue, 12 Apr 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
Katyayani mother was the sixth day of worship
शहर मेें नवरात्र को लेकर सजा मां का दरबार। - फोटो : अमर उजाला
इस समय जनपद में नवरात्र के चलते भक्ति और श्रद्धा की बयार बह रही है। जैसे-जैसे नवमी का पर्व नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे श्रद्धालुओं की आस्था बढ़ती जा रही है। मंगलवार को देवी मां के छठवें स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा अर्चना की गई। सुबह से लेकर देर रात तक भक्तों के आनेजाने का सिलसिला बना रहा। देवी मंदिरों में घंटा घड़ियाल गूंजते रहे। वहीं, देवी
विज्ञापन


मंदिरों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था भी चौकस रही। जगह-जगह सादा वर्दी में महिला व पुरुष सिपाही मुस्तैद रहे। नवरात्र हिंदू आस्था का पर्व है। नवरात्र पर भक्त जवारे बोकर व कलश स्थापित कर विधि विधान से नौ दिनों तक मैया की पूजा अर्चना करते हैं। मंगलवार को छठवें दिन शहर के राठ रोड स्थित मां संकटा देवी मंदिर, करमेर रोड स्थित हुल्की माता मंदिर,
विज्ञापन


शीतला माता मंदिर, काली माता देवी मंदिरों में भक्तों की भीड़ रही। सुबह से ही श्रद्धालुओं का मंदिर पहुंचना की शुरु हो गया था। हाथों में पूजा की थाली लेकर मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं ने देवी मां की विधि विधान से पूजा अर्चना की। इसके बाद आरती कर देवी मां को प्रसन्न किया। देवी मंदिरोें के आसपास सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रही।  
विज्ञापन
विज्ञापन


खलल डाल रही बिजली कटौती
नवरात्र पर भी शहर में जमकर बिजली कटौती हो रही है। सुबह व शाम बिजली की आंखमिचौली से भक्तों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बताते चलें कि नवरात्र के पहले अफसरों ने बैठक लेकर बिजली विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए थे कि त्योहार पर कटौती नहीं होनी चाहिए। इसके बाद भी हालात जस के तस हैं।

सजाईं झांकियां, उमड़ा आस्था का सैलाब
यहां भी देवी के छठे स्वरूप कात्यायनी की पूजा-अर्चना की गई। भक्तों ने नगर के विभिन्न देवी मंदिरों पर आकर्षिक झांकियां सजाकर देवी की पूजा की। लखिया मंदिर के महंत पंडित रूपनारायण शास्त्री के नेतृत्व में बच्चों द्वारा पंचरूपी देवी तथा हनुमान जी की झांकी सजाई। छोटी माता, बड़ी माता मंदिर पर पांच देवियों की आकर्षक झांकी सजाई गई। पूजा दीक्षित,


शिल्पी उदैनिया, राखी अवस्थी तथा ज्योति दीक्षित ने  झांकियों को भव्यता प्रदान की। इस अवसर पर देवी के पांच रूप में सजी बच्चियों में प्रथम देवी रूप-गौरी अवस्थी, द्वितीय देवी रूप-बॉबी उदैनिया, तृतीय देवी रूप-मुस्कान, चौथी देवी रूप-सिंपल उदैनिया तथा पंाचवीं देवी रूप में नेन्सी के अलावा हनुमानजी बने विष्णुकांत उदैनिया उर्फ  बेटू की झांकी मनमोहक रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed