फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   kassam diwas

किसानों ने उठाई मुआवजे की मांग

Thu, 16 Jan 2020 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
kassam diwas
उरई। जिलाधिकारी डा. मन्नान अख्तर की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान किसानों ने अभी हाल ही में क्षेत्र में हुई ओलावृष्टि से हुए नुकसान का मुआवजा दिलाने की मांग की। किसान दिवस में बिजली, पानी, सिंचाई से संबंधित कुल 51 शिकायतें दर्ज की गईं।
विज्ञापन

बुधवार को आयोजित किसान दिवस की शुरूआत पिछले शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा से की गई। इस दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को सामने ही किसानों से पिछली शिकायतों के निस्तारण की स्थित को परखा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए जल्द निस्तारित करे। किसी भी लापरवाही पर जिम्मेदार अफसर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष राजवीर सिंह जादौन ने कहा कि जिले में अभी हाल ही में ओलावृष्टि हुई है, जिसमें अभी तक कई क्षेत्रों के किसानों को क्लेम व मुआवजे की राशि नहीं मिली है।
विज्ञापन

उन्होंने मांग की, कि जल्द से जल्द किसानों को मुआवजा राशि व बीमा क्लेम का पैसा दिलाया जाए। भारतीय किसान संघ के प्रात अध्यक्ष साहब सिंह चौहान ने कहा किसानों को बैंकों में कई ग्रीनकार्ड व अन्य जरूरी कामों के लिए अनावश्यक रूप से परेशान किया जा रहा है। जिस पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि किसानों को परेशान करने वाले बैंक अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बलराम लंबरदार ने अन्ना समस्या के मुद्दे को गंभीरता से उठाया, उन्होंने कहा कि अभी भी क्षेत्र में सैकड़ों अन्ना मवेशी घूम रहे है जो आए दिन किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। उन्होंने अन्ना मवेशियों की समस्या से निस्तारण के लिए ठोस कदम उठाए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed