फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   karmchariyoo me rosh

हड़ताल को लेकर कही ताला बंदी, तो कही हुए प्रदर्शन

Wed, 08 Jan 2020 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
karmchariyoo me rosh
उरई। निजीकरण व श्रमिक नीतियों के विरोध में देश व्यापारी हड़ताल के तहत जिले में शांतिपूर्ण तरीके से कर्मचारी व श्रमिक यूनियनों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान जहां जिले की कुछ बैंक बंद रही तो वहीं बिजली, आंगनबाड़ी कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन किया। विरोध को लेकर कई श्रमिक संगठनों ने जुलूस निकाल कर ज्ञापन दिया। बैंक बंदी से जिले में करीब 4 से 5 करोड़ का लेन देन प्रभावित रहा। वहीं हड़ताल को लेकर जिले के सभी चौराहों पर भारी पुलिस बल तैनात नजर आया।
विज्ञापन

केंद्रीय श्रमिक संगठनों एवं राष्ट्रीय फेडरेशन की एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल के तहत जिले में कर्मचारी व श्रमिक संगठनों ने भी हड़ताल कर नीतियों का विरोध किया। हड़ताल को लेकर महिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ता समेत सैकड़ों मजदूरों ने गांधी चबूतरे पर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान संगठनों ने केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में नारेबाजी की। प्रदेश मंत्री अनीसा खातून ने कहा कि सरकारी की कर्मचारी विरोधी नीतियों के चलते कर्मचारियों में भारी रोष व्याप्त है। इस अवसर पर नीलम पांडे, माया सिंह, गिरीश कुमार पांडे, सरला, अशोक, सुमित्रा आदि उपस्थित रही।
विज्ञापन

वहीं कानपुर डिवीजन इंश्योरेंस इंप्लाइज एसोसिएशन के तत्वावधान में एलआईसी व डाकघर कर्मचारियों ने डाक घर परिसर में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान संघ के अध्यक्ष सुशील कुशवाहा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए श्रमिक कानूनों में बदलाव कर रही है। सचिव अफसार अहमद खान ने कहा कि सरकार की नीतियों से ठेकेदारी प्रथा को बढ़ावा मिलेगा। वहीं केंद्रीय श्रमिक संगठन के संयुक्त तत्वावधान में सरकार की जन विरोधी नीतियों के विरोध में प्रदर्शन किया गया। इस दौरान संघ की गीता चौधरी, संगीता कटियार, मीना वर्मा, अनीता गोयल, प्रेमवती आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दवा प्रतिनिधियों ने भी हड़ताल कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान विक्रेताओं ने टाउन हाल से लेकर जिलाधिकारी कार्यालय तक जुलूस निकाला। इस दौरान उन्होंने मांगों को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा, जिसमें सेल्स प्रमोशन एंप्लाइज एक्ट 1976 बचाव, न्यूनतम मजदूरी लागू, कार्य के घंटे तक, श्रम कानूनों में बदलाव बंद करे आदि की मांग की। ब्रजेंद्र यादव, रतनदीप, सुधीर सिंह, केके द्विवेदी, प्रवेंद्र वर्मा, महेंद्र सिंह, रोहित तिवारी, गोविंद गुप्ता, रविंद्र अनुरागी आदि उपस्थित रहे। विरोध को लेकर राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन के तत्वावधान में बिजली विभाग के कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर विरोध प्रदर्शन किया। विरोध सभा की अध्यक्षता इ. सुमित साहू ने की। इस अवसर पर अधिशासी अभियंता अभिषेक सचान ने कहा कि नेशनल को-आर्डिनेशन कमेटी ऑफ इलैक्ट्रिसिटी एंप्लाइज एवं इंजीनियर के आवाह्न पर बिजली क्षेत्र के निजीकरण के विरोध में प्रदर्शन किया जा रहा है। इस अवसर पर एसडीओ पुरुषोत्तम सिंह, रामू गुप्ता, कुसुमलता कुशवाहा, संगीता राजपूत आदि ने सभा को संबोधित किया। वहीं हड़ताल को लेकर पंजाब नेशनल बैंक, सिंडीकेट बैंक, इलाहाबाद बैंकों के कर्मचारियों ने बैंकों के बाहर ताला बंदी कर विरोध प्रदर्शन किया। बैंक कर्मचारियों के अनुसार हड़ताल की वजह से जिले में करीब 4 से 5 करोड़ का लेन देन प्रभावित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed