फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Kanpur's Varsha defeated Azamgarh's Jaya.

Jalaun News: कानपुर की वर्षा ने आजमगढ़ की जया को किया चित

Wed, 15 Oct 2025 01:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Oct 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
Kanpur's Varsha defeated Azamgarh's Jaya.
फोटो- 04 विजेताओं को मेडल व प्रमाणपत्र देते अतिथि। संवाद
माधौगढ़ (जालौन)। जीआईसी बंगरा में आयोजित दो दिवसीय प्रदेश स्तरीय दंगल के दूसरे दिन मंगलवार को 76 किग्रा वर्ग की कुश्ती में खेल कोटे से हवलदार कानपुर की वर्षा राजे ने आजमगढ़ की जया विश्वकर्मा को चित किया। दूसरे दिन भी महिला व पुरुष पहलवानों की कुश्तियां हुईं। पहलवानों ने दमखम दिखाकर खूब तालियां बटोरीं।
विज्ञापन

53 किग्रा वर्ग महिला पहलवान कानपुर की निधि निषाद ने भोपाल की ईशा कुमारी को हराया। 63 किग्रा वर्ग में सोनम ने अंजलि सिंह मुरादाबाद को हराया। 57 किग्रा के वर्ग में अंशिका तोमर प्रथम ने सिया मेरठ को हराया। सीआरपीएफ में तैनात पुरुष पहलवान शिवम सिंह ने हापुड़ के आदित्य तोमर को पटकनी दी। मथुरा के पहलवान दीपक ने गाजियाबाद के प्रशांत को चित किया।
विज्ञापन




कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुदामा दीक्षित ने कहा कि पहलवान एक-एक दांव मारकर कुश्ती जीतने का प्रयास करते हैं, तभी उन्हें सफलता प्राप्त होती है। विशिष्ट अतिथि एमएलसी प्रतिनिधि आरपी निरंजन ने कहा कि पहलवान समर्पित होकर कार्य करता है तभी लक्ष्य को प्राप्त कर लेता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि रवींद्र सिंह हरौली ने कहा कि कुश्ती ऐसी प्रतियोगिता है जिसमें पहलवान को कड़ी मेहनत का फल मिलता है। अतिथियों ने कुश्ती में विजयी पहलवानों को मेडल, प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम संयोजक दीपक तिगुनायक ने अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस दौरान आशीष दीक्षित, मोहित परमार,अरविंद सिंह, सोनू सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed