फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Kanpur-Madurai Special to remain cancelled for three days.

Jalaun News: कानपुर-मदुरई स्पेशल तीन दिन रहेगी निरस्त

Mon, 28 Sep 2026 12:59 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Kanpur-Madurai Special to remain cancelled for three days.
उरई। आगासोद स्टेशन के यार्ड में रीमॉडलिंग कार्य के कारण झांसी-कानपुर रेलखंड से गुजरने वाली कानपुर-मदुरई स्पेशल साप्ताहिक ट्रेन का संचालन दोनों दिशाओं में अलग-अलग तारीखों पर निरस्त रहेगा। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए निरस्तीकरण की तारीखें जारी कर दी हैं।
विज्ञापन

झांसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि कानपुर से मदुरई जाने वाली 01925 स्पेशल प्रत्येक बुधवार को संचालित होती है। इसे 30 सितंबर, सात अक्तूबर व 14 अक्तूबर को कानपुर से निरस्त रखा गया है। इसी तरह मदुरई से कानपुर आने वाली 01926 स्पेशल, जो प्रत्येक शनिवार को चलती है, 3, 10 और 17 अक्तूबर को मदुरई से संचालित नहीं होगी। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा की योजना बनाने से पहले ट्रेन के संचालन की अपडेट जानकारी एनटीईएस ऐप या रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 से प्राप्त करने की अपील की है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed