फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Kanha Gaushala will be built in Kalpi, Municipality will get 82 lakhs

Jalaun News: कालपी में बनेगी कान्हा गोशाला, पालिका को मिले 82 लाख

Thu, 25 Jan 2024 01:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jan 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
Kanha Gaushala will be built in Kalpi, Municipality will get 82 lakhs
कालपी। मोहल्ला आलमपुर में संचालित गोशाला को शिफ्ट किया जाएगा।
विज्ञापन

उसके बाद उसे कान्हा गोशाला के रूप में विस्तार किया जाएगा। इसके लिए नगर पालिका को पहली किस्त के रूप में 82 लाख रुपये भी मिल गए हैं। बुधवार को जमीन की नापजोख की गई। इसकी रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। उसके बाद निर्देश मिलने पर आगे का काम शुरू किया जाएगा।
कान्हा गोशाला के लिए 1.68 करोड़ रुपये का प्रस्ताव पास हुआ है। इस गोशाला को विस्तार करने के लिए जगह तलाशी जा रही थी। आलमपुर मोहल्ले की गोशाला पहले से संचालित है, लेकिन वहां संसाधनों की कमी है। इसलिए उसे शिफ्ट करने को लेकर कवायद चल रही है। कान्हा गोशाला के रूप में विस्तार देने के लिए जमीन तलाशी जा रही है।
विज्ञापन

बुधवार को प्रशासन और नगर पालिका की टीम ने गोशाला के लिए जमीन की नापजोख कर रिपोर्ट तैयार की। एडीएम नमामि गंगे विशाल यादव ने बताया कि नगर सीमा से बाहर जमीन की नापजोख की गई है। तहसीलदार शेर बहादुर सिंह ने बताया कि महेवा ब्लॉक की ग्राम पंचायत किरतपुर के क्षेत्र में स्थित मौजा तिगरा में ग्राम पंचायत की तीन एकड़ भूमि मौजूद है। इसमें एक एकड़ भाग में गोशाला निर्माण की योजना चल रही है। उन्होंने बताया कि जगह का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया। अगर शासन से पास हो जाता है तो जल्द काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कालपी। हाईवे किनारे पशुओं के शव मिलने के मामले में रोषित हिंदू संगठनों से जुड़े लोगों ने बुधवार को हंगामा किया।
उन्होंने उसमें गोवंशों के शव होने की बात कहते है मामले में जांच और जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई। प्रशासन गोशाला के गोवंश न होने की बात कह रहा है।
विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष मनीष पांडेय, जिला संयोजक नीलाभ शुक्ला व बजरंग दल के नगर अध्यक्ष हर्ष विश्नोई ने ज्ञापन में कहा कि मंगलवार को हाईवे के किनारे करीब 50 मीटर की दूरी पर पशुओं के मृत शरीर पड़े थे। खुले में पड़े इन शवों को आवारा जानवर नोच रहे थे। इसमें गोवंश के शरीर भी लग रहे थे।
इसकी जानकारी जब प्रशासनिक अधिकारियों को दी गई तो फौरन अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर उन्हें दफना दिया। पूछने पर उन्होंने ये गोवंश गोशाला के न होने की बात कही। इस मामले में कोई जांच नहीं हुई, जिस वजह से गोवंशों की मृत्यु के दोषी बेफिक्र हैं। उन्होंने इस मामले में जांच कर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि मामला एनजीटी तक पहुंच गया है, इसको लेकर एसआईटी भी जल्द गठित हो सकती है। ऐसा हुआ तो जिम्मेदार पकड़े जाएंगे। ज्ञापन देने वालों में दीपक शर्मा, करण सिंह, चमन दीक्षित शामिल रहे।
ऊमरी। किसानों के लिए अन्ना गोवंश परेशानी बने हुए हैं। एक ही रात में दो किसानों की फसलों को गोवंशों ने नुकसान पहुंचा दिया। किसान सुरेंद सिंह ने बताया दो बीघा गेंहू की फसल बोई थी। रात के समय भीषण ठंड के कारण घर चले गए थे।

जब सुबह आए तो अन्ना गोवंश फसल को बर्बाद कर रहे थे। जब तक उन्हें भगाते तब तक अधिकतर फसल को नुकसान पहुंचा चुके थे। दूसरे किसान चंद्रवदन ने बताया कि पांच बीघा में मटर की फसल बोई थी। उसकी सुरक्षा के लिए आसपास तार भी लगे हुए हैं। दिन में रखवाली भी कर रहे हैं। इसके बाद भी रात में अन्ना गोवंश के झुंड ने उनकी फसल को चर लिया। फसल के नुकसान होने के बाद अब उन्हें उभरने में समय लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed