फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   kal se band hogi tag line

15 फरवरी से बंद होगी, टोलों पर कैश लाइनें

Sat, 13 Feb 2021 11:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
kal se band hogi tag line
एट। सड़क परिवहन और राजमार्ग प्राधिकरण एनएचआई ने 15 फरवरी 2021 से वाहनों पर फॉस्टैग लगाना जरूरी कर दिया है। नई गाइडलाइन के मुताबिक सोमवार से हाईवे टोल प्लाजा पर कैश लेन की सुविधा बंद होने जा रही है। अब टोल प्लाजा कैशलेस हो जाएगा। बिना फॉस्टैग वाले वाहनों से दुगुना टोल वसूला जाएगा।
विज्ञापन

कानपुर-झांसी हाईवे पर बने एट टोल प्लाजा पर 15 फरवरी से पूर्ण रूप से टोल को कैशलेस कर दिया जाएगा बिना फॉस्टैग वाले वाहनों से दोगुना टोल वसूलने का आदेश है। टोल मैनेजर केके शुक्ला ने बताया कि एनएचआई की नई गाइडलाइंस के मुताबिक सभी टोलों को कैशलेस युक्त बनाने के लिए एक जनवरी का आदेश दिया गया था, लेकिन वाहन चालकों को परेशानी देखते हुए सरकार ने 45 दिन की छूट दी थी। 15 फरवरी से सभी टोल प्लाजा कैशलेस हो जाएंगे अगर कोई भी वाहन बिना फॉस्टैग के किसी भी लाइन से गुजरेगा तो, उसे दोगुना टोल वसूला जाएगा। कहा कि जिस वाहनों में अभी तक फॉस्टैग नहीं लगे हैं वह बैंक या पेट्रोल टैंक एवं टोल प्लाजा पर प्रतिदिन बैंकों द्वारा लगाए जा रहे हैं। कैंपों में आकर अपने वाहनों में फॉस्टैग लगवा सकते हैं। वही असिस्टेंट टोल मैनेजर मतीन खान ने बताया कि सभी बूथों को फॉस्टैग व्यवस्था पूर्ण कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed