{"_id":"5f6cea2a8ebc3eb5bf430cfa","slug":"kaangres-daphtar-mein-todaphod-pahunchee-pulis-orai-news-knp584614986","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस दफ्तर में तोड़फोड़, पहुंची पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस दफ्तर में तोड़फोड़, पहुंची पुलिस
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यालय में पुलिस को तोड़फोड़ की जानकारी देते जिलाध्यक्ष।
- फोटो : ORAI
उरई। कांग्रेस दफ्तर में अराजकतत्वों ने तोड़फोड़ कर दी। कांग्रेसियों ने मामले की जानकारी कोतवाली पुलिस और अधिकारियों को दी। कुछ ही देर में फोर्स मौके पर पहुंच गया। इसके बाद कांग्रेसी पुलिस के साथ कोतवाली पहुंचे। कोतवाल जेपी पाल ने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर मिली है। मामला दर्ज कर आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया जाएगा।
पार्टी जिलाध्यक्ष अनुज मिश्रा ने गुरुवार शाम कोतवाली पुलिस को सूचना दी कि नया रामनगर स्थित पार्टी कार्यालय के मुख्य द्वार का ताला तोड़कर अराजकतत्वों ने अंदर तोड़फोड़ की है। उनकी कुर्सी पर कुल्हाड़ी चलाई गई। शीशे टूटे पड़े हैं। बिजली के तार भी नोचे गए हैं। सूचना पर कोतवाल फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्हाेंने जांच पड़ताल की। जिलाध्यक्ष के मुताबिक गुरुवार को करीब तीन दिन बाद कार्यालय खुला। तब मामले की जानकारी हुई। तोड़फोड़ कब की गई, इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। इसके बाद पार्टी नेता डॉक्टर रेहान सिद्दीकी, दीपांशु समाधिया आदि जिलाध्यक्ष के साथ कोतवाली पहुंचे। यहां अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई। जिलाध्यक्ष ने बताया कि उन्होंने मामले से एसपी को भी अवगत कराया है।
न चौकीदार, न ही सीसीटीवी कैमरे
पार्टी कार्यालय में न कोई चौकीदार है और न ही सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। इस बाबत जिलाध्यक्ष का कहना है कि हाईकमान को इन सुविधाओं के लिए पत्र लिखा जा रहा है। फिलहाल अधिकारियों से मांग की गई है कि अराजकतत्व चाहे जिस भी दल से संबंधित हो, उसे पकड़ा जाना चाहिए। तीन दिन से पार्टी कार्यालय के न खुलने को लेकर भी कांग्रेसियों में तरह तरह की चर्चाएं रहीं।