फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   kaalapee kee jaavitree ka maamala: seebeeseeaeedee ka intajaar, rajjo bhee taiyaar

कालपी की जावित्री का मामला: सीबीसीआईडी का इंतजार, रज्जो भी तैयार

Sat, 19 Sep 2020 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
kaalapee kee jaavitree ka maamala:  seebeeseeaeedee ka intajaar, rajjo bhee taiyaar
उरई/ कालपी। बारह साल बाद जिंदा लौटी कालपी की जावित्री का मामला जिले में चर्चा का केंद्र बना हुआ है। मामले की जांच के लिए सीबीसीआईडी के आने का इंतजार हो रहा है। उधर, दूसरी ओर जावित्री की मां कही जाने वाली रज्जो भी पूरी तैयारी में हैं। रज्जो का कहना है कि पुलिस फर्जी युवती को उनकी बेटी बता रही है। वहीं एसपी यशवीर सिंह का कहना है कि दो तीन दिन के भीतर सीबीसीआईडी जावित्री को लेकर लौटेगी। इसके बाद 164 के बयान होंगे।
विज्ञापन

कालपी की रज्जो ने करीब बारह साल पहले बेटी जावित्री के अपहरण के मामले में नगर पालिका के जेई व ठेकेदार समेत दस लोगों को नामजद किया था। बाद में घाटमपुर में मिले शव की शिनाख्त बेटी जावित्री के रूप में की थी। तीन दिन पहले जावित्री अलीगढ़ से लौट आई। उसके जिंदा होने से हड़कंप मचा हुआ है। गुरुवार को पुलिस उसे अलीगढ़ छोड़ आई थी। वहीं रज्जो ने जावित्री को अपनी बेटी मानने से इंकार कर मामले को पेंचीदा कर दिया है। रज्जो के मुताबिक मामला कोर्ट में चल रहा है। वह साबित कर देगी कि जावित्री उसकी बेटी नहीं है। यह पुलिस और आरोपियों की साजिश है। वहीं जिन लोगों ने जावित्री के अपहरण और हत्या में इतने साल सजा काटी, उनकी आंखें सीबीसीआईडी के साथ जावित्री के आने का इंतजार कर रही हैं। इससे कि उन पर लगा दाग मिट सके।
विज्ञापन

एसपी का कहना है कि सीबीसीआईडी कानपुर में स्टाफ की कुछ कमी है। इससे समय लग रहा है। टीम के आते ही सारी स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। जरूरत हुई तो डीएनए टेस्ट भी कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed