फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Junior doctors held a candlelight march... shut down OPDs

Jalaun News: जूनियर डॉक्टरों ने कैंडल मार्च निकाला... ठप की ओपीडी

Sat, 23 May 2026 12:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Junior doctors held a candlelight march... shut down OPDs
फोटो - 28 सदर विधायक के खिलाफ नारेबाजी करते डॉक्टर। संवाद
उरई। राजकीय मेडिकल कॉलेज में मरीज के इलाज को लेकर हुए विवाद के बाद दर्ज मुकदमों ने अब तूल पकड़ लिया है। दर्ज एफआईआर के विरोध में जूनियर डॉक्टरों ने बृहस्पतिवार देर रात कैंडल मार्च निकालकर प्रदर्शन किया। इस दौरान चिकित्सकों ने सदर विधायक के खिलाफ नारेबाजी भी की। शुक्रवार सुबह मेडिकल कॉलेज की ओपीडी बंद कर दी गई। मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। करीब 12 बजे तक ओपीडी सेवाएं बाधित रहीं। बाद में डीएम राजेश कुमार पांडेय और पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने मेडिकल कॉलेज पहुंचकर चिकित्सकों से वार्ता की और उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया, जिसके बाद ओपीडी दोबारा शुरू हो सकी।
विज्ञापन




18 मई की रात भाजपा नेता की भतीजी एवं व्यापारी नेता ब्रजकिशोर गुप्ता की बेटी स्मृति के इलाज के दौरान परिजनों और चिकित्सक के बीच विवाद हो गया था। मामले में पहले व्यापारी नेता पक्ष और बाद में दूसरे पक्ष की ओर से डॉ. आराध्य नगाइच समेत 30-40 अज्ञात चिकित्सकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। इसी कार्रवाई के विरोध में जूनियर डॉक्टर लामबंद हो गए हैं।
विज्ञापन


प्रदर्शन कर रहे चिकित्सकों का आरोप है कि उन्हें जानबूझकर निशाना बनाया जा रहा है और राजनीतिक दबाव में कार्रवाई की जा रही है। वहीं सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने पूरे प्रकरण से डिप्टी सीएम एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक को अवगत कराकर हस्तक्षेप की मांग की है। जूनियर डॉक्टरों ने शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज के बाहर जमकर नारेबाजी की। डीएम राजेश कुमार पांडेय व एसपी विनय कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और डॉक्टरों से बात की। उन्होंने कहा कि उनकी सुरक्षा की जाए और नामजद प्राथमिकी दर्जकर कार्रवाई की जाए। इस पर अधिकारियों ने आश्वासन दिया। इसके बाद डॉक्टर अपने काम पर लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन




मेडिकल कॉलेज विवाद का असर, जिला अस्पताल की ओपीडी में उमड़ी भीड़

उरई। मेडिकल कॉलेज में चल रहे विवाद और हड़ताल का असर अब जिला अस्पताल में साफ दिखाई देने लगा है। भीषण गर्मी के बावजूद जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। आंकड़ों के अनुसार 19 मई को 1209, 20 मई को 1141, 21 मई को 1069 और 22 मई को 1097 मरीज इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचे। मेडिकल कॉलेज की सेवाएं प्रभावित होने के कारण बड़ी संख्या में मरीज अब जिला अस्पताल का रुख कर रहे हैं।



विधायक के खिलाफ की नारेबाजी

जूनियर डॉक्टरों ने सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। डॉक्टरों ने सदर विधायक हाय-हाय के नारे लगाए। आरोप लगाया कि विधायक राजनीतिक रसूख का प्रयोग कर डॉक्टराें को निशाना बना रहे हैं। प्रशासन को भ्रमित कर गलत जानकारी दे रहे हैं और कार्रवाई का दबाव बना रहे हैं।

----------------


फोटो - 31 इलाज के लिए भटकते पिता पुत्री। संवाद
मेडिकल कॉलेज में हड़ताल से परेशान पिता-पुत्री, जिला अस्पताल ने दिया सहारा

प्रभारी सीएमएस ने भर्ती कर शुरू कराया इलाज, ब्लड की व्यवस्था का भी दिया भरोसा
संवाद न्यूज एजेंसी

उरई। मेडिकल कॉलेज में चल रही हड़ताल का असर आम मरीजों पर पड़ता दिखाई दे रहा है। शुक्रवार को टीकर निवासी 17 वर्षीय स्वाति को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। स्वाति पिछले चार-पांच दिनों से तेज बुखार और खून की कमी से परेशान थी।

परिजन उसे जिला अस्पताल की इमरजेंसी लेकर पहुंचे, जहां ड्यूटी पर तैनात डॉ. आकाश ने हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। लेकिन मेडिकल कॉलेज में हड़ताल की जानकारी मिलने पर स्वाति और उसके पिता दिनेश कुमार गोस्वामी इमरजेंसी के बाहर ही परेशान होकर बैठ गए और रोने लगे।


मामले की जानकारी मिलने पर प्रभारी सीएमएस डॉ. शक्ति मिश्रा मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाया और स्वाति को जिला अस्पताल में ही भर्ती कराकर इलाज शुरू कराया। साथ ही ब्लड की व्यवस्था कराने का भी आश्वासन दिया। इसके बाद परिवार ने राहत की सांस ली।

फोटो - 28 सदर विधायक के खिलाफ नारेबाजी करते डॉक्टर। संवाद

फोटो - 28 सदर विधायक के खिलाफ नारेबाजी करते डॉक्टर। संवाद

फोटो - 28 सदर विधायक के खिलाफ नारेबाजी करते डॉक्टर। संवाद

फोटो - 28 सदर विधायक के खिलाफ नारेबाजी करते डॉक्टर। संवाद

फोटो - 28 सदर विधायक के खिलाफ नारेबाजी करते डॉक्टर। संवाद

फोटो - 28 सदर विधायक के खिलाफ नारेबाजी करते डॉक्टर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed