{"_id":"6907af94d014bc87950751aa","slug":"jumping-in-the-air-people-stunned-by-bicycle-stunts-orai-news-c-224-1-ori1005-136441-2025-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: हवा में उछाल, साइकिल से करतब देखकर लोग दंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: हवा में उछाल, साइकिल से करतब देखकर लोग दंग
विज्ञापन
फोटो - 07 फीता काटते मंहत व राम करन दास व बिहारी लाल राजपूत अन्य अतिथि। संवाद
मुहम्मदाबाद। राम जानकी मंदिर के परिसर में दिवारी प्रतियोगिता के पहले दिन रविवार को आधा दर्जन से अधिक टीमों ने भाग लिया। हवा में उछाल, साइकिल से करतब देख लोगों ने तालियां बजाकर उत्साह बढ़ाया।
प्रतियोगिता का उद्घाटन समाजसेवी बिहारी लाल राजपूत व बड़ा स्थान कालपी के महंत रामकरन दास ने किया। दोनों ने कहा कि आज के दौर में लोग परंपराओं को भूलते चले जा रहे हैं। इस तरह के खेल, दिवारी नृत्य और करतब आदि करने से शरीर में फुर्ती बनी रहती है।
दरअसल, मुहम्मदाबाद गांव स्थित रामजानकी मंदिर में 25 सालों से तीन दिवसीय दिवारी नृत्य व मेले का आयोजन हो रहा है। रविवार को पहला मुकाबला मुहम्मदाबाद व धगुवां के बीच हुआ। लंबीकूद नृत्य देखकर लोगों ने खूब तालियां बजाईं।
विज्ञापन
डकोर की टीम के कप्तान ने दिवारी नृत्य गाकर पुरानी यादों को ताजा कर दिया। मुहम्मदाबाद के कप्तान ने भी जवाबी दिवारी गीत में पहिले सुमिरौ धरती माता का दूजे भवानी तोया रे... पर प्रस्तुति दी। रेफरी की भूमिका विकास, रामदास राजपूत, मधुर राजपूत व अनिल राजपूत ने निभाई। संचालन कृष्णा तिवारी ने किया।
इस दौरान राधे श्याम राजपूत, अरुण, अशोक राजपूत, मुन्ना यादव, सुनील पाठक, रमेश राजपूत, शशि राजपूत, विक्रम सिंह मौजूद रहे।