{"_id":"6001dc628ebc3e3291455aca","slug":"jua-khila-rahe-abhiyout-ko-daboxha-orai-news-knp606191430","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुआ खिला रहे अभियुक्त को पुलिस ने दबोचा, तीन मौके से भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुआ खिला रहे अभियुक्त को पुलिस ने दबोचा, तीन मौके से भागे
विज्ञापन
उरई। घर में जुआ खिला रहे युवक को कुठौंद थाना पुलिस ने छापा मारकर दबोच लिया। जुआ खेल रहे तीन लोग भाग निकले। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पकड़े गए आरोपी को जेल भेज दिया है। उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत कई मामले दर्ज हैं।
शुक्रवार को कुठौंद थाना परिसर में सीओ विजय आनंद ने बताया कि एसपी डा.यशवीर सिंह के निर्देशन में जिले में अपराधियों व अवैध कारोबारियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। कुठौंद थाना पुलिस ने गुरुवार की रात कस्बे में अतुल गुप्ता के घर पर जुआ होने की सूचना पर छापा मारा। पुलिस ने जुआ खिला रहे अतुल गुप्ता को मौके से दबोच लिया जबकि जुआ खेल रहे राम पांडेय पुत्र श्रीमन नारायण पांडेय निवासी कुठौंद, अनूप दीक्षित निवासी हरसिंहपुर कुठौंद व राजू पाल निवासी मदारीपुर कुठौंद मौके से भाग निकले। पुलिस को फड़ से 27 हजार 310 रुपये व ताश की गड्डी बरामद हुईं। अतुल की तलाशी में 3070 रुपये, मोबाइल मिला। बोलेरो गाड़ी के कागजात न मिलने पर पुलिस ने उसे सीज कर दिया। थानाध्यक्ष अरुण कुमार तिवारी ने बताया कि अतुल के खिलाफ कुठौंद थाने में पहले से ही जुआ एक्ट के दो, मारपीट का एक व उरई कोतवाली में गैंगस्टर एक्ट, दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक दिनेश कुमार वाल्यान, सिपाही प्रवीण कुमार, कृष्ण गोपाल आदि शामिल रहे।
-------------------------------