फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Jiya was taking care of the house after her father's death

Jalaun News: पिता की मौत के बाद से घर की जिम्मेदारी संभाल रही थी जिया

Mon, 11 Nov 2024 02:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Mon, 11 Nov 2024 02:05 AM IST
विज्ञापन
Jiya was taking care of the house after her father's death
उरई। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गणेशगंज निवासी महेश की वर्ष 2023 में बीमारी के चलते मौत हो गई थी। इसके बाद से घर की आर्थिक स्थिति बिगड़ गई थी।
विज्ञापन

तब घर चलाने के लिए महेश की पत्नी रानी ब्यूटी पार्लर में काम करने लगी थी। घर न चलने पर फिर कुछ दिनों बाद ही बेटी स्नेहा उर्फ जिया ने जिम में नौकरी करनी शुरू कर दी थी। बड़ी होने के चलते वह पूरी जिम्मेदारी निभा रही थी। नौकरी करने के साथ ही वह अपनी व छोटे भाई मयंक की भी पढ़ाई करवा रही थी। भाई मयंक ने बताया कि उसकी बहन जिया ने उसे दो माह पहले बताया था कि हिमांशु उसे परेशान करता है। जिस पर उसने बहन से कहा था कि उस लड़के से बात न किया करो। लेकिन कुछ दिनों से जिया काफी परेशान रहने लगी। बताया कि मां ने उससे कई बार उसके बारे में पूछा, लेकिन उसने संतोष जनक जवाब नहीं दिया। शनिवार को उसने फंदा लगाकर जान दे दी।


फंदा लगाने से पहले मां को व्हाट्सएप पर भेजा मैसेज
उरई। मम्मी सॉरी मैं एक अच्छी बेटी नहीं हूं। मैंने एक गलत इंसान (हिमांशु यादव) से दोस्ती कर ली। में जा रही हूं आप अपना ख्याल रखना। मम्मा आप उसे नहीं छोड़ना। मैसेज मां रानी को भेजने के बाद उसने आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले स्नेहा उर्फ जिया ने खुदकुशी का वीडियो भी रिकॉर्ड किया। घर पहुंचे परिजनों ने जब उसका मोबाइल चेक किया तो उसमें फंदा लगाने की पूरी रिकॉडिंग थी। परिजनों ने बताया कि खुदकुशी से पहले जिया के मोबाइल में हिमांशु यादव से चैटिंग के मैसेज भी मिले हैं। जिया ने मोबाइल को अलमारी में रखकर खुदकुशी का वीडियो भी बनाया है। जिया ने फंदा लगाते समय बूफर से म्यूजिक शुरू कर दिया था। जिससे उसकी आवाज बाहर न पहुंच सके। करीब तीन मिनट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed