फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Jhansi to Lucknow passenger train will not come for three days from today

Jalaun News: आज से तीन दिन नहीं आएगी झांसी से लखनऊ पैसेंजर ट्रेन

Mon, 12 Aug 2024 01:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Mon, 12 Aug 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
Jhansi to Lucknow passenger train will not come for three days from today
उरई। झांसी से लखनऊ जाने वाली पैसेंजर ट्रेन को तीन दिन के लिए निरस्त कर दिया गया है। इससे इस रेलमार्ग से लखनऊ जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। हालांकि रेल अधिकारियों का कहना है कि काम पूरा होने के बाद यात्रियों को सहूलियत होगी।
विज्ञापन

झांसी से लखनऊ जाने वाली पैसेंजर नंबर 01823 -24 झांसी कानपुर खंड से तीन दिन तक नहीं गुजरेगी। इस ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों को कालपी, पुखरायां, कानपुर, उन्नाव व लखनऊ आदि जाने के लिए तीन दिनों परेशानी का सामना करना पड़ेगा। बता दें कि लखनऊ मंडल के कानपुर रेलखंड पर जैतीपुर स्टेशन के यार्ड में ट्रैक मरम्मत का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिससे इस रेलखंड से गुजरने वाली कई ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया। कुछ ट्रेनों को रोककर चलाया जा रहा है तो कई ट्रेनो को निरस्त गया है। जिसमें झांसी कानपुर रेलखंड से गुजरने वाली झांसी लखनऊ पैसेंजर को 12 से 14 अगस्त के बीच निरस्त किया गया है। झांसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह का कहना है कि रेलवे ट्रैक पर काम के चलते पैसेंजर को निरस्त किया गया है। काम पूरा होने के बाद यात्रियों को सहूलियत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed