Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Jhansi and Gwalior also on radar

रडार पर झांसी और ग्वालियर के भी सराफ

Tue, 23 Feb 2021 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
Jhansi and Gwalior also on radar
चोरों से बरामद सोने चांदी के जेवरात व नकदी - फोटो : ORAI
उरई (जालौन)। वनाधिकारी के घर से हुई एक करोड़ से अधिक की चोरी के मामले में पुलिस अभी भी आरोपियों की तलाश में जुटी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में उरई के अलावा झांसी व ग्वालियर के भी कुछ सराफ चोरी का माल खरीदने में शामिल हो सकते हैं। उनकी धरपकड़ के लिए पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
विज्ञापन

जल्द ही कुछ और आरोपी भी हत्थे चढ़ सकते हैं। बता दें कि वनाधिकारी जगदेव के घर से चोरी गया करीब एक किलो सोना पुलिस ने बरामद तो कर लिया है लेकिन पुलिस का कहना है कि करीब ढाई से तीन सौ ग्राम सोना अभी और हो सकता है। इसे चोरों ने जनपद के अलावा झांसी और ग्वालियर तक में सराफा व्यापारियों को बेचा है। जल्द ही आरोपियों को रिमांड में लेकर चोरी का माल खरीदने वाले कुछ और सराफा व्यापारियों के नाम सामने आ सकते हैं।
विज्ञापन

हैप्पी, आशीष और रोहित तीनों ने चोरी की रकम से एक पुरानी स्विफ्ट कार खरीदी, फिर अपने यार दोस्तों से उधार ली गई रकम चुकाई। तीनों ने अपनी गर्ल फ्रेंड को सोने की चेन भी दी। उनके मोबाइल की सीडीआर खंगाले जाने से इन बातों का खुलासा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रानुसार चोरी की रिपोर्ट दर्ज होते ही कोतवाली पुलिस सबसे पहले हैप्पी व उसके ईएनटी डॉक्टर पिता को पूछताछ के लिए कोतवाली लाई थी लेकिन दोनों पिता-पुत्रों ने पुलिस को चकमा दे दिया था। पुलिस पिता की डॉक्टरी के बारे में जांच पड़ताल कर रही है।
पुलिस का कहना है कि वनाधिकारी की ओर से करीब 800 ग्राम सोना चोरी होने की बात एफआईआर में कही गई थी, जबकि लगभग एक किलो सोना बरामद हुआ और अभी कुछ सोना बेचा जाना भी साबित होना बाकी है। करीब डेढ़ किलो सोने की चोरी हुई थी।
वनाधिकारी के पास पड़ोस के लोगों का कहना है कि हैप्पी को मकान मालिक का परिवार अपने बेटे की तरह मानकर उस पर भरोसा करता था। इसके बाद भी हैप्पी ने उन्हीं के घर में चोरी कर वाकई विश्वासघात किया है।
पुलिस का मानना है कि हैप्पी और उसके पिता राजबहादुर ने आशीष के कहने पर ही वनाधिकारी के घर पर चोरी की साजिश रची। जिसमें उन्होंने पास ही रहने वाले रोहित को भी शामिल कर लिया। पिता पुत्र जल्द अमीर बनना चाहते थे।
सराफा व्यापारियों संग होगी बैठक
एसपी डॉ यशवीर सिंह ने बताया कि चोरी का माल खरीदने वाले सराफा व्यापारियों पर शिकंजा कसा जाएगा। इसके लिए जल्द ही पुलिस सराफा व्यापारियों के साथ बैठक करेगी, ताकि सराफा कारोबार के नाम पर गलत काम करने वालों को चिह्नित किया जा सके।

आईजी ने टीम को दिया 50 हजार का पुरस्कार
काफी समय बाद इतनी बड़ी चोरी के खुलासे पर आईजी जोन ने बरामदगी में लगी टीम के कोतवाली इंस्पेक्टर सुधाकर मिश्रा, एसओजी प्रभारी प्रवीण सिंह व सर्विलांस सेल प्रभारी केबी सिंह समेत 21 पुलिस कर्मियों को 50 हजार रुपये के इनाम से पुरस्कृत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed