फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Jhajjam rain-waterlogging caused a lot

Jalaun News: झमाझम बारिश-जलभराव ने खूब छकाया

Mon, 10 Jul 2023 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jul 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Jhajjam rain-waterlogging caused a lot
फोटो- 32- राठ रोड स्थित गल्ला मंडी में बारिश के बाद जलभराव। संवाद
विज्ञापन

फोटो-33- उरई राठ मार्ग पर गड्ढ़ों में भरा पानी। संवाद
फोटो- 34- कुठौंद के सरकारी अस्पताल वाले रोड पर पानी भरे होने की वजह नाले मेें पलटी कार। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी

उरई। लगातार चार दिन से बारिश से मौसम सुहावना जरूर हो गया लेकिन, शहरभर में जलभराव की समस्या ने लोगों को खूब छकाया। रविवार को भी दो घंटे की बारिश से पूरा शहर तरबतर हो गया। नीचे के इलाकों में कई घरों में पानी घुस जाने से लोग परेशान रहे।

लगातार तीन दिन से रुक-रुक कर बारिश हो रही है । जिससे जगह-जगह जलभराव की समस्या भी देखने को मिल रही है। कई मोहल्लों में जलभराव से संक्रमण फैलने का खतरा भी मंडरा रहा है। 15 जून से अभी तक 218 एमएम बारिश हुई है। वहीं रविवार को 16 एमएम बारिश हुई। गुरुवार से लगातार रोज दो से तीन घंटे बारिश हो रही है। वहीं रविवार को भी एक घंटे करीब बारिश हुई।
विज्ञापन

दोपहर दो बजे से बारिश शुरू हुई। रिमझिम बारिश में लोग भीगते नजर आए। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर में रिमझिम बारिश के साथ शुरुआत हुई करीब एक घंटे बारिश होती रही। जिससे जगह जगह जलभराव देखने को मिला। शहर की जलभराव की समस्या का निदान नहीं हो पा रहा। लगातार बारिश से जलभराव से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही लोगो के साथ बारिश के पानी हुए जलभराव से दुर्घटनाओं में भी इजाफा देखने को मिल रहा।वही नगर के कई मोहल्ले में अधिक जलभराव देखने को मिला रहा। जिससे लोग घर से बाहर नहीं निकल पा रहे। कई सालो से नालों की सफाई भी नहीं हुई है। जिससे पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। मैकेनिकनगर, राजेंद्रनगर इंदिरानगर, तुफैलपुरवा,सुशीलनगर के साथ अन्य कई मोहल्लों में बारिश का पानी खाली प्लाटों सड़को पर भरा हुआ है। जिससे लोग अपने वाहन तक नहीं निकाल पा रहे। पैदल चलना मुश्किल हो गया है। जलभराव की समस्या सिर्फ शहर की नहीं है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी साफ-सफाई नहीं होेने से हालात खस्ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed