{"_id":"6a5d201e0d4aacbbca0382ed","slug":"jewelry-worth-lakhs-stolen-after-breaking-the-house-lock-orai-news-c-224-1-ori1005-147011-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: मकान का ताला तोड़कर लाखों के जेवरात चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: मकान का ताला तोड़कर लाखों के जेवरात चोरी
विज्ञापन
फोटो - 05 चोरों द्वारा फैलाया गया सामान। संवाद
कालपी। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला इंदिरा नगर में चोरों ने सूने मकान का ताला तोड़कर करीब पांच लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।
मोहल्ला इंदिरा नगर निवासी विपिन कुमार रोजगार के सिलसिले में कानपुर में रहते हैं, जबकि उनके छोटे भाई सुरेंद्र कुमार बरेली में नौकरी करते हैं। विपिन कुमार की पत्नी भी अपनी छोटी बहन के घर गई हुई थीं, जिससे मकान कई दिनों से बंद पड़ा था।
शनिवार रात चोरों ने सूने मकान का मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया और दोनों भाइयों के करीब पांच लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर भाग गए। घटना की जानकारी मिलने पर विपिन कुमार घर पहुंचे और कोतवाली पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। चोरी का जल्द खुलासा करने के लिए संभावित संदिग्धों की तलाश के साथ आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा।