फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Jewelry and cash stolen from three houses, Failed when people woke up in two houses

तीन घरों से लाखों के जेवर व नगदी चोरी, दो घरों में लोगों के जागने पर रहे असफल

Fri, 06 Mar 2020 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Jewelry and cash stolen from three houses, Failed when people woke up in two houses
कदौरा में चोरी के बाद बिखरा सामान दिखाते गृहस्वामी - फोटो : ORAI
कदौरा (जालौन)। थाना क्षेत्र के ग्राम कानाखेड़ा में चोरों ने पांच घरों को निशाना बनाकर लाखों की नगदी व जेवरातों पर हाथ साफ कर दिया। सुबह जब ग्रामीणों को चोरी की जानकारी हुई तो गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी है।
विज्ञापन

गुरुवार रात थाना क्षेत्र के ग्राम कानाखेड़ा निवासी रामसजीवन पत्नी व बच्चों के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। इसी का फायदा उठाकर सबसे पहले चोर उसके बंद घर का ताला तोड़कर अंदर घुसे और बक्से में रखे 20 हजार रुपये नगद व सोने व चांदी के जेवर पर हाथ साफ कर दिया। इसके बाद किसान नरेंद्र सिंह के घर में बनी परचून की दुकान का ताला तोड़ कर गुल्लक में रखे 5 हजार रुपये व अन्य परचून का सामान पार कर ले गए, तीसरा शिकार किसान गयादीन के घर को बनाया, जब गयादीन पत्नी के साथ खेतों पर रखवाली करने गया था। जहां से नगदी व जेवरात में हाथ साफ किया। इसके बाद चोर कीरत कुशवाहा व कुंवर सिंह के घर में घुस गए, लेकिन खटपट की आवाज सुनकर परिजनों की आंख खुल गई। जिस पर परिजनों के शोर मचाने पर चोर भाग गए। सुबह जब ग्रामीणों को जानकारी हुई तो गांव में हड़कंप मच गया। पीड़ितों ने बताया कि दो लाख का सामान चोरी हुआ है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

गश्त के नाम पर खानापूरी करती है थाना पुलिस
ग्रामीणों ने बताया कि महीनों से पुलिस गांव में गश्त करने नहीं आ रही है। जिस कारण गांव के आसपास अराजकतत्वों का विचरण बना रहता है। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस अवैध खनन के खेल में लिप्त रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed