फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Jewellery worth Rs 17 lakh belonging to the Principal's wife stolen from the AC coach of Rapti Sagar

Jalaun News: राप्ती सागर के एसी कोच से प्राचार्य की पत्नी के 17 लाख के जेवर चोरी

Wed, 29 Oct 2025 02:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Jewellery worth Rs 17 lakh belonging to the Principal's wife stolen from the AC coach of Rapti Sagar
उरई। तिरुअनंतपुरम से गोरखपुर जाने वाली राप्ती सागर एक्सप्रेस (12512) के एसी एच-1 कोच से महिला के 17 लाख के जेवर चोरी हो गए। मंगलवार को महिला के पति ने ऐशबाग लखनऊ स्टेशन पर जीआरपी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जीआरपी व आरपीएफ ने उरई स्टेशन के भी सीसीटीवी कैमरे खंगाले हैं।
विज्ञापन


नागपुर के हिंगटागाट निवासी मनीष कुमार लखनऊ के केंद्रीय वनस्पति अनुसंधान केंद्र में प्राचार्य पद पर कार्यरत हैं। वह पत्नी भाग्यश्री के साथ राप्ती सागर एक्सप्रेस से लखनऊ आ रहे थे। ट्रेन जब ललितपुर व झांसी के बीच गुजर रही थी तभी उनके कोच से किसी ने सोने के जेवरात वाला पर्स चोरी कर लिया। झांसी आने पर उनकी नींद खुली तो जेवर गायब थे। वह इसकी तहरीर जीआरपी झांसी को देते तब तक ट्रेन उरई की ओर हो रवाना हो गई।
विज्ञापन

इस पर उन्होंने रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर घटना की जानकारी दी। मंगलवार की सुबह के 5:51 बजे जैसे ही ट्रेन उरई स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर खड़ी हुई। रेलवे सुरक्षा बल के जवान कोच तक पहुंचते तब तक ट्रेन रवाना हो गई। इसकी सूचना आरपीएफ ने कंट्रोल को दी गई। पीड़ित ने लखनऊ पहुंचकर घटना की तहरीर जीआरपी थाने ऐशबाग में दी। इसमें उन्होंने पर्स से चोरी हुई आभूषण में एक रानी हार, मंगलसूत्र, एक अंगूठी, कान की बालियां, सोने का कड़ा, जंजीर, कनौती आभूषण बताए हैं। इसकी 17 लाख रुपये बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनीष ने बताया कि वह दिवाली में पत्नी भाग्यश्री के साथ घर हिंगटाघाट गए थे। छुट्टी खत्म होने के बाद वह लखनऊ लौटे हैं। उनका रिजर्वेशन एच1 कोच की सीट नंबर 13 व 14 ई केबिन में था। उन्होंने बताया कि जब उनकी नींद खुली तब उनके केबिन का कुंडी खुली हुई थी।



वर्जन



घटना की जानकारी मिली है। सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।



विवेकानंद नारायण, कमांंडेंट आरपीएफ, झांसी मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed