फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Jewel-cash stolen from the locked house of the son of former municipal councilor

पूर्व पालिकाध्यक्ष के पुत्र के बंद घर से जेवर-नगदी चोरी

Sun, 05 Jan 2020 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Jewel-cash stolen from the locked house of the son of former municipal councilor
कालपी में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान - फोटो : ORAI
कालपी। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रामगंज में चोरों ने पूर्व पालिकाध्यक्ष के पुत्र के बंद घर में घुसकर जेवर व नगदी पार कर दी। रविवार को जब घरवाले वापस आए तो चोरी का पता चला। गृहस्वामी के अनुसार चोर घर से लगभग सात हजार रुपये नगद और पचास हजार के जेवर चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

मालूम हो कि नगर के मोहल्ला रामगंज निवासी पूर्व पालिकाध्यक्ष डा. राम मोहन गुप्ता के पुत्र दिलीप गुप्ता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि तीन दिन पहले घर में ताला लगाकर परिवार सहित दिल्ली रिश्तेदारी में गए थे। उसी दौरान चोर छत के रास्ते से घर में घुस आए और मुख्य दरवाजे की कुंडी तोड़कर घर में घुस आए और इसके बाद कमरे में रखी सेफ का लॉकर तोड़ कर उसमें रखे सात हजार रुपये व सात जोड़ी पायल और सोने के टाप्स समेत लगभग पचास हजार के जेवर चोरी कर ले गए। जब वह रविवार को परिजनों समेत घर लौटा तो चोरी का पता चला। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। उन्होंने कोतवाली पहुंचकर घटना की तहरीर दी। कोतवाल ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed