{"_id":"617d9003dc887c17ed55f60f","slug":"jee-bsp-iit-doctor-class-8-orai-news-knp661394796","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेईई और आईआईटी में क्वालीफाई कर जिले का नाम रोशन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेईई और आईआईटी में क्वालीफाई कर जिले का नाम रोशन किया
कोंच। कोंच जैसे छोटे से कस्बे में जहां न तो पढ़ाई के अच्छे साधन हैं और न ही कोचिंग। फिर भी यहां की बेटी जेसिका राय ने जेईई मेंस और आईआईटी जेईई एडवांस में क्वालीफाई कर जिले का नाम रोशन किया है। जेसिका को पहली काउंसलिंग में आईआईटी जोधपुर सिविल ब्रांच मिला है।
विज्ञापन
बसपा नेता जितेंद्र राय अहिरवार और शिक्षिका संगीता राय की बेटी जेसिका ने जेईई मेंस में ऑल इंडिया रैंक 1402 हासिल की है। जेसिका ने स्कूली शिक्षा कोंच में ही प्राप्त की है। कक्षा एक से दसवीं तक की शिक्षा उसने एबेनेजर पब्लिक स्कूल और इंटरमीडिएट की शिक्षा सूरज ज्ञान स्कूल से हासिल की है। बारहवीं कक्षा वर्ष 2021 में उत्तीर्ण करने के साथ साथ तकनीकी शिक्षा में प्रवेश के लिए जेईई और आईआईटी के लिए भी पहला प्रयास किय्रा जिसमें वह सफल रही। जेसिका ने बताया कि घर पर रहकर ही तैयारी की। अध्यापकों ने मार्गदर्शन किया जिसके चलते यह सफलता अर्जित की। सूरज ज्ञान स्कूल प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष डॉ आरबी जैन और प्रबंधक अंकुर यादव ने जेसिका को विद्यालय में बुलाकर सम्मानित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।