फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   JDC bank presidents get back rights

जेडीसी बैंक सभापतियों के अधिकार मिले वापस, फिर बने समिति के अध्यक्ष

Fri, 14 Aug 2020 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
JDC bank presidents get back rights
उरई। आरएसएस के सहकारिता से जुड़े संगठन सहकार भारतीय की पहल व जेडीसी अध्यक्षों (सभापति) की इस्तीफे की धमकी के बाद सरकार बैंक फुट पर आई और अध्यक्षों के छीने गए सभी अधिकारों को बिना शर्त वापस कर दिया है। इससे कार्यकर्ता व समितियों के अध्यक्षों में उत्साह की लहर है। अध्यक्षों (सभापति) ने इस जीत को लोकतंत्र की जीत बताया है।
विज्ञापन

बता दें कि शासन ने 29 जून को एक शासनादेश के माध्यम से सभी जेडीसी बैंकों के न सिर्फ वित्तीय अधिकारी छीन लिए थे, बल्कि उन्हें प्रशासनिक कमेटी से ही बाहर कर दिया था। जिससे अध्यक्षों का बैंकों से हस्तक्षेप पूर्णता खत्म हो गया था। जिसको लेकर अध्यक्षों व सहकार भारती के पदाधिकारियों में रोष व्याप्त था। मामले को लेकर सहकार भारतीय व अध्यक्षों ने सरकार को कई ज्ञापन भेजे, करीब दो महीने की लड़ाई के बाद सरकार ने पुन: जेडीसी बैंकों के अध्यक्षों को सारे अधिकार वापस करते हुए उन्हें प्रशासनिक कमेटी का वापस अध्यक्ष बनाया है।
विज्ञापन

मामले को लेकर सहकार भारती प्रदेश महामंत्री डा. प्रवीण सिंह जादौन ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार ने सहकारी समिति अधिनियम 1965 की धारा 122 के अधीन उत्तर प्रदेश प्रारंभिक कृषि सहकारी ऋण समिति नियमावली 1976 को संशोधित कर जिले में एक जिला प्रशासनिक कमेटी बना दी थी, जिसका अध्यक्ष सहकारिता के जिले के अधिकारी को बना दिया था। उस समिति ने बैंक के सभापति को बाहर कर दिया गया था। इन आदेश के बाद से ही सहकार भारती उत्तर प्रदेश के एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश के सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा से मिलकर इस आदेश को वापस लेने के लिए आग्रह किया था। इसके साथ ही संगठन ने मुख्यमंत्री को भी कई ज्ञापन भेजे थे। जिसे संज्ञान में लेकर सरकार ने पुन: बैंकों के अध्यक्षों को प्रशासनिक कमेटी का अध्यक्ष को बना दिया है, जिले के सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता इसके सदस्य सचिव होंगे। पांच सदस्यीय कमेटी में अपर जिला सहकारी अधिकारी, जिला लेखा परीक्षा अधिकारी सहकारी समितियां एवम् जिला सहकारी बैंक के महाप्रबंधक इसके सदस्य बनाए गए हैम। अधिकार वापस मिलने से सहकारी समितियों के अध्यक्षों में उत्साह है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed