फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   JCB thundered on encroachment even on third day

तीसरे दिन भी चला अतिक्रमण विरोधी अभियान

Mon, 03 Feb 2020 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
JCB thundered on encroachment even on third day
मुरली मनोहर तालाब पर हटाया गया अतिक्रमण - फोटो : ORAI
जालौन। नगर में तालाबों पर से अतिक्रमण हटाने का अभियान जारी है। रविवार को एडीएम प्रमिल कुमार सिंह के नेतृत्व में मुरली मनोहर स्थित तालाब व पहलवान बाड़ा स्थित तालाब से स्थायी अतिक्रमण को हटाया गया।
विज्ञापन

हाईकोर्ट के निर्देश पर नगर के तालाबों को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए चलाया जा रहा अभियान जारी है।
नगर के मोहल्ला मुरली मनोहर स्थित पक्के तालाब से 11 एवं पहलवानबाड़ा स्थित तालाब से 14 अतिक्रमण हटाए जाने थे। जिनमें से कुछ अतिक्रमण को प्रशासन ने गुरुवार व शुक्रवार को हटा दिया था। रविवार को एडीएम प्रमिल कुमार सिंह के नेतृत्व में एसडीएम सुनील कुमार शुक्ला, ईओ डीडी सिंह समेत प्रशासन व नगर पालिका की टीम पुन: मुरली मनोहर स्थित पक्के तालाब व पहलवानबाड़ा स्थित तालाब पर पहुंची। तीसरे दिन भी जेसीबी अवैध अतिक्रमणों पर गरजती रही।
विज्ञापन

जहां शेष बचे सभी स्थाई अतिक्रमण को हटाया गया। मुरलीमनोहर तालाब पर आधा दर्जन लोगों के मकानों समेत नगर पालिका द्वारा बनाई गई बाउंड्री भी तोड़ दी गई। लोगों के गिर रहे मकानों को देखने के लिए भारी भीड़ भी एकत्रित हो गई। अपने बने बनाए मकानों को गिरता देख लोगों की आंखों से आंसू छलक उठे। एसडीएम ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर तालाबों को अतिक्रमण मुक्त कराया जा रहा है। नगर के सभी 36 तालाबों को अतिक्रमण मुक्त कराया जाना है। इसलिए यह अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क निर्माण में बाधा बने अतिक्रमण को हटाया
जालौन। नगर में सीसी सड़कों के निर्माण के दौरान कुछ स्थानों पर अतिक्रमण की वजह से काम रोक दिया गया था। जिसके चलते उक्त स्थानों पर सीसी सड़क का निर्माण नहीं हो पा रहा था। प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों को अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस भी दिया गया था। ऐसा ही अतिक्रमण आदर्श बाल निकेतन के पास था। लेकिन अतिक्रमणकारियों द्वारा स्वत: अतिक्रमण न हटाने के चलते रविवार को एडीएम प्रमिल कुमार सिंह के नेतृत्व में उक्त स्थाई अतिक्रमण को हटा दिया गया। अतिक्रमण हटने से अब सीसी सड़क के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed