फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   JCB removed possession from the side of the highway

हाईवे के किनारे से जेसीबी ने हटाए कब्जे

Sat, 29 Feb 2020 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Feb 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
JCB removed possession from the side of the highway
हाईवे आटा में अतिक्रमण हटाते कर्मचारी - फोटो : ORAI
आटा। आटा बस स्टैंड के पास नेशनल हाइवे-27 के दोनों ओर अतिक्रमण किए लोगों पर एनएचएआई के अधिकारियों ने डंडा चलाया। शुक्रवार को एनएचएआई के अधिकारियों व प्रशासन की टीम ने जेसीबी से अतिक्रमण ध्वस्त कराए। इस दौरान कई स्थायी व अस्थायी अतिक्रमण हटाए गए। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि अगर दोबारा अतिक्रमण किया गया तो संबंधित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन

बता दें कि जोल्हूपुर से आटा बस स्टैंड तिराहे तक हाईवे के दोनों और कई दुकानदारों ने हाईवे किनारे टिन टप्पर लगाकर दुकानें खोल ली हैं। जिससे इस क्षेत्र में आएदिन हाईवे पर जाम की स्थिति बनी रहती है। कई बार लोगों ने इस क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने के मांग की। लोगों की मांग को देखते हुए एनएचएआई के अधिकारियों ने शुक्रवार को अतिक्रमण अभियान चलाया। सुबह 10 बजे टीम आटा बस स्टैंड पर पहुंची। यहां से उन्होंने अभियान की शुरूआत की और सड़क के दोनों ओर अतिक्रमण किए लोगों को हटाया। अभियान के दौरान टीम व अतिक्रमणकारियों के बीच तीखी नोकझोंक हुई, लेकिन पुलिस बल होने से टीम ने सख्ती के साथ अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया।
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान जहां उन्होंने अगल बगल की दुकानों को खाली कराया तो हाईवे किनारे पड़ी बालू को जेसीबी से हटवाया। टीम की सख्ती देख हाइवे के किनारे स्थित होटल संचालकों व दुकानदारों ने सड़क के किनारे लगे अपने टिन-टप्पर खुद ही हटाने शुरू कर दिए। एनएचएआई के अधिकारी पीयूष तिवारी ने बताया कि पहले दुकानदारों को नोटिस दिया गया था कि आटा बस स्टैंड पर हाईवे के बीच से 25 मीटर जमीन छोड़ दी जाए। इसके बाद भी अतिक्रमणकारियों ने अपने अतिक्रमण नहीं हटाए इसके बाद सख्ती के साथ अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान मनोज कुमार, पेट्रोलिंग आफीसर प्रदीप सचान, पेट्रोलिंग इंचार्ज देवेंद्र सिंह सेंगर, योगेंद्र सिंह डा. दिनेश प्रताप सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed