{"_id":"58557f204f1c1b686f64da29","slug":"jcb-broke-the-raw-alcohol-furnaces","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेसीबी से तोड़ीं कच्ची शराब की भट्टियां ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेसीबी से तोड़ीं कच्ची शराब की भट्टियां
ब्यूरो, अमर उजाला जालौन
Updated Sat, 17 Dec 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
पुलिस अभियान में कबूतरा डेरा पर धधकती भट्ठियां तहस नहस करती जेसीबी
- फोटो : Amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार दोपहर कोतवाली पुलिस ने कच्ची शराब के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए महेशपुरा रोड स्थित कबूतरा डेरा पर छापा मारा। इसमें पांच हजार लीटर लहन जो गड्ढों में दबा था उसे जेसीबी से नष्ट करा दिया। 500 लिटर कच्ची शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। पुलिस की इस कार्यवाही को लेकर कबूतरा महिलाओं ने हंगामा किया। हालांकि पुलिस ने कड़ा रुख दिखाते हुए उन्हें शांत करा दिया।
विज्ञापन
एसपी डा. राकेश सिंह के निर्देश पर कोतवाल दिनेश कुमार द्विवेदी की अगुवाई में एसएसआई अजय कुमार सिंह, सागर चौकी प्रभारी रवींद्र कुमार त्रिपाठी, सुरही चौकी इंचार्ज संजीव यादव, मंडी चौकी प्रभारी उदयपाल सिंह, खेड़ा चौकी प्रभारी जयवीर सिंह सहित भारी पुलिस बल व पीएसी ने महेशपुरा रोड स्थित कबूतरा डेरा पर छापा मारा तो वहां हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
मौजूद लोग पुलिस की गाड़ियां देख भागने लगे।
लेकिन दूसरी पुलिस पार्टी ने तगड़ी घेराबंदी कर रखी थी। जिसके चलते दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को वहां कच्ची शराब की धधकती भट्टियां मिलीं, जिन्हें जेसीबी की मदद से तहस नहस कर दिया गया। गड्ढों में सड़ रहा तकरीबन पांच हजार लीटर लहन भी नष्ट किया। पुलिस ने करीब 500 लीटर कच्ची शराब बरामद की है। इसके अलावा मौके पर मिलीं पांच बाइकें भी पुलिस कोतवाली ले आई।
विज्ञापन
दो लोगों की गिरफ्तार देख यहां की महिलाएं हंगामा करने लगीं। तब पुलिस ने कड़ा रुख अख्तियार किया और महिला सिपाही की मदद से उन्हें शांत कराया। पिछले दो महीने के दौरान की यह बड़ी कार्यवाही मानी जा रही है। कोतवाल देवेंद्र कुमार द्विवेदी ने बताया है कि इस तरह के अभियान लगातार चलते रहेंगे। इलाके में इस तरह के अवैध कारोबार कतई नहीं चलने दिए जाएंगे। कुछ गांवों में भी अवैध शराब निर्माण की शिकायतें मिल रहीं हैं, उनके खिलाफ भी कड़ी कार्यवाही की जाएगी।