फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Janaushadhi Centre does not have Ashwagandha or medicine for prostate disease

Jalaun News: जनऔषधि केंद्र में अश्वगंधा, प्रोस्टेट बीमारी की दवा नहीं

Wed, 19 Nov 2025 01:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Nov 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Janaushadhi Centre does not have Ashwagandha or medicine for prostate disease
फोटो-6-जन औषधि केंद्र का निरीक्षण करते सिटी मजिस्ट्रेट व सीएमएस। संवाद - फोटो : 1
उरई। जिला अस्पताल में संचालित जनऔषधि में जरूरी दवाइयां न होने की सूचना पर सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार वर्मा ने निरीक्षण किया। इस दौरान संचालक संजय ने बताया कि उनके पास वैसे तो सभी निर्धारित दवाइयां हैं। सिर्फ अश्वगंधा और प्रोस्टेट बीमारी से संंबंधित एक-दो दवाइयां नहीं हैं। डिमांड लगा दी है। इसी बीच जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. आनंद उपाध्याय भी जन औषधि केंद्र में पहुंच गए। उन्होंने भी केंद्र संचालक से दवाओं की लिस्ट लेकर दवाओं की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन




जिला अस्पताल, महिला अस्पताल, मेडिकल कॉलेज, जालौन, कोंच, कालपी, कदौरा, माधौगढ़, नदीगांव, रामपुरा व डकोर में जन औषधि केंद्र संचालित हैं। इसमें सस्ती दरों पर दवाएं उपलब्ध कराने की बात कही जाती है। इन केंद्रों पर कई बार मरीजों को जरूरी दवाइयां नहीं मिलती है। इसे लेकर शिकायतें होती हैं। मंगलवार को सिटी मजिस्ट्रेट जिला अस्पताल के जनऔषधि केंद्र पहुंचे। उन्होंने संचालक से जानकारी ली। साथ ही सीएमएस से जानकारी ली।
विज्ञापन

सीएमएस ने बताया कि सरकार द्वारा निर्धारित एसेंशियल ड्रग लिस्ट (ईडीएल) के अनुसार 240 तरह की दवाइयां उपलब्ध हैं। अमूमन इन दवाओं से मरीज ठीक हो जाते हैं। कभी कभार इक्का-दुक्का मामलों में दवा की जरूरत पड़ती है। समय से दवाओं की डिमांड लगा दी जाती है। उन्होंने कहा कि चिकित्सकों से कहा गया है कि अस्पताल में उपलब्ध दवाओं को ही लिखें। यदि दवा अस्पताल में उपलब्ध नहीं है तो साल्ट लिख दें ताकि जन औषधि से दवा मिल सके। कोई भी ब्रांडेड कंपनी की दवा लिखने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed