{"_id":"64a702ba49e62802b4066926","slug":"jammed-due-to-rain-due-to-crisscrossing-vehicles-orai-news-c-224-1-ori1001-257-2023-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: आड़े तिरछे वाहनों से बारिश के बीच लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: आड़े तिरछे वाहनों से बारिश के बीच लगा जाम
विज्ञापन
जालौन। सड़क पर आड़े तिरछे खड़े वाहन जाम लगने का कारण बनते हैं। गुरुवार को कांजी हाउस चौराहे पर खड़े वाहन बरसात में जाम का कारण बन गए। इसके चलते राहगीर परेशान हुए।
गुरुवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे बिजली की गड़गड़ाहट के साथ तेज बारिश शुरू हो गई। इसी दौरान कांजी हाउस चौराहे के पास मुख्य मार्ग पर दोनों ओर वाहन खड़े थे। सड़क पर दोनों ओर वाहन खड़े होने के कारण राहगीरों को दिक्कत हो रही थी। इसी दौरान बस स्टैंड से बस आ गई। तेज बारिश में बस आने के कारण जाम लग गया। बारिश के कारण कोई भी वाहन चालक बाहर नहीं निकलना चाह रहा था। इसी चक्कर में दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जिससे दो पहिया वाहन चालक बारिश में भीगने को मजबूर हो गए।
सड़क पर दोनों ओर वाहन खड़े होने एवं बड़े वाहनों पर दिन में रोक न लगने के कारण जाम लगता है। आसपास के दुकानदार राहुल लाक्षाकार, अमन, सुरेंद्र कुशवाहा, अखिलेश लाक्षाकार, मुकेशचंद्र श्रीवास्तव, अजय कुमार, राजकुमार ने जिलाधिकारी से मांग की है कि बड़े वाहनों के नगर में अंदर प्रवेश पर रोक लगाई जाए और सड़क गलत ढंग से वाहन खड़े करने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।