फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Jammed after placing the body of the driver, push pushed

चालक का शव रखकर लगाया जाम, धक्का मुक्की

Thu, 19 Sep 2019 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
Jammed after placing the body of the driver, push pushed
जालौन। मंगलवार को स्कार्पियो चालक की हत्या के मामले में परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग को लेकर मुख्य चौराहे पर शव रखकर जाम लगा दिया। भीड़ ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी की। परिजन मौके पर अधिकारियों को बुलाने की मांग पर अड़े थे। एएसपी डॉ अवधेश सिंह ने 24 से 48 घंटे के भीतर खुलासे का भरोसा दिलाया। इसके बाद भी परिजन जब डीएम को बुलाने की मांग करने लगे तो पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। इस पर महिलाओं से पुलिस की धक्का मुक्की भी हुई। पुलिस ने जमीन पर लाठियां पटककर भीड़ को तितर बितर कर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

बता दें कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चुर्खीबाल निवासी महेंद्र दोहरे उर्फ छोटे (36) पुत्र रामसहाय अजीत सिंह की स्कॉर्पियो गाड़ी बुकिंग पर चलाता था। मंगलवार की दोपहर कानपुर झांसी हाईवे पर बड़ागांव के निकट लावारिस खड़ी स्कार्पियो में महेंद्र का शव मिला। सिर पर गोली मारकर उसकी हत्या की गई थी। भाई सुशील दोहरे की तहरीर पर पुलिस ने गाड़ी मालिक अजीत व उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ हत्या व एससी एसटी एक्ट का मामला दर्ज किया था। बुधवार को शाम लगभग जब महेंद्र का शव जालौन पहुंचा तो परिजनों ने रिश्तेदारों व इलाकाई लोगों के साथ मिलकर देवनगर चौराहे पर उसे रखकर जाम लगा दिया। तकरीबन दो घंटे तक लगे जाम में दोनों ओर के वाहन जहां के तहां रूक गए। वहीं, स्थानीय पुलिस कोतवाली प्रभारी सुनील सिंह के समझाने के बाद जाम न खुलने पर आसपास के थानों की भी पुलिस बुला ली गई। उरई कोतवाली प्रभारी शिवगोपाल सिंह, सीओ सदर संतोष सिंह भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने जाम लगाए लोगों और महिलओं को समझाने का प्रयास किया लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद मौके पर एएसपी अवधेश सिंह को बुलाया। उन्होंने मृतक के परिजनों से बात कर उन्हें मुआवजा दिलाए जाने एवं 24 से 48 घंटे के भीतर हत्या का खुलासा किए जाने का आश्वासन दिया। तब कहीं जाकर परिजन शव सड़क से हटाने के लिए राजी हुए। शव को हटाया ही जा रहा था कि तभी डीएम को बुलाने की मांग करते हुए शव को फिर से सड़क पर रखकर जाम लगाने का प्रयास किया। इस पर पुलिस को हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा। जैसे ही पुलिस ने लाठियां पटकनी शुरू की वैसे ही जाम पूरी तरह से खुल गया और परिजन महेंद्र के शव को अंतिम संस्कार के लिए ले गए।
विज्ञापन

पुलिस को नीले रुमाल वाली युवती की तलाश
उरई। स्कार्पियो चालक महेंद्र की हत्या के मामले में पुलिस गाड़ी में मिले नीले रुमाल के आधार पर उरई की एक युवती की सरगर्मी से तलाश कर रही है। सूत्रों की मानें तो वारदात से पहले गाड़ी में उरई की एक युवती के साथ जालौन का एक युवक भी सवार था। दोनों ही इस वक्त लापता है। वहीं एसपी डॉ सतीश कुमार का कहना है कि पुलिस खुलासे के करीब पहुंच गई है, जल्द ही सबकुछ सामने आ जाएगा। पुलिस मामले में चार संदिग्धों को उठाकर पूछताछ भी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि मंगलवार को महेंद्र की स्कार्पियो में ही गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस को गाड़ी में एक नीला रुमाल मिला था। चौबीस घंटे बीतने के बाद पुलिस ने इतना तो पता लिया है कि वह उरई की ही एक युवती का था, जिसने जालौन के एक युवक के साथ मिलकर महेंद्र की गाड़ी झांसी के लिए बुक की थी। पुलिस युवक युवती की तलाश के अलावा चालक महेंद्र से उनका संबंध भी तलाश रही है। जिसके चलते वारदात को अंजाम दिया गया। सूत्रों की मानें तो बुधवार को भी महेंद्र के भाई के पास किसी युवती का फोन भी आया था। मामले की जांच कर रहे सीओ सिटी संतोष कुमार उस नंबर की भी पड़ताल कर रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी पक्ष पर भी पूरी नजर रखी जा रही है। मामले में एकदम सही खुलासा किया जाएगा। घटनास्थल पर मिले महेंद्र के मोबाइल से भी पुलिस को कुछ अहम सुराग मिले हैं। जल्द ही मामले का खुलासा भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed