फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Jaloun: Yamuna flowing three meters above the danger mark

जालौन : खतरे के निशान से तीन मीटर ऊपर बह रही यमुना

Fri, 26 Aug 2022 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Aug 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Jaloun: Yamuna flowing three meters above the danger mark
डिकौली गांव में मकान से सामान निकालते ग्रामीण। - फोटो : ORAI
कालपी। यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से तीन मीटर ऊपर बह रहा है। नदी के किनारे बसे गांवों में यमुना का पानी पहुंच गया है। दो दर्जन गांवों का संपर्क कालपी से टूट गया है। कालपी-मगरौल व कालपी-गुलौली संपर्क मार्ग बंद हो गया है। यमुना के घाट पूरी तरह डूब गए हैं।
विज्ञापन

यमुना के पानी से कालपी-मगरौल मार्ग जलमग्न हो गया है। कालपी-गुलौली मार्ग पर भी पानी भर गया है। इससे हीरापुर, शेखपुर गुढ़ा, धर्मपुरा, मैनपुर, पर्डी, मंगरोल, दहेलखंड, कीरतपुर, देवकली, रायड़, मदरालालपुर गांवों का संपर्क कालपी से टूट गया है।
विज्ञापन

कई गांव का आवागमन ठप हो गया है। यमुना नदी के तटवर्ती इलाकों में निचले इलाकों में बसे लोगों को सुरक्षित ऊंचे स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। एसडीएम अंकुर कौशिक ने लोगों से यमुना के किनारे न जाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिरसाकलार प्रतिनिधि के अनुसार महेवा ब्लाक के शिमरा शेखपुर में पानी आने से रास्ते बंद हो गए हैं। ग्राम प्रधान गजराज ने बताया कि बाढ़ की वजह से गांव की बिजली काट दी गई है। कुठौंद संवाद के मुताबिक एसडीएम जालौन ने गुरुवार को तहसीलदार और थानाध्यक्ष के साथ कई गांवों का दौरा किया।

तहसीलदार बलराम गुप्ता ने बताया कि बाढ़ प्रभावित गांवों के घरों को चिह्नित कर उन्हें खाली कराए जा रहे हैं। नैनापुर, भदेख संपर्क मार्ग पर बने रास्ते पर पानी भरने से मुख्य मार्ग का संपर्क बंद हो गया है। भदेख और टिकरी के लोगों को आलविजवाहा मार्ग से होकर जाना पड़ रहा है।
यमुना के जलस्तर की स्थिति
अलर्ट का निशान-107 मीटर
खतरे का निशान-108 मीटर
गुरुवार शाम 4 बजे जलस्तर-110.83 मीटर

बेतवा नदी पर स्थापित खतरे का निशान।

बेतवा नदी पर स्थापित खतरे का निशान।- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed