{"_id":"5f81fe9d8ebc3e9ba1388bac","slug":"jald-poora-karen-haeeve-ovarabrij-ka-nirmaan-kaary-orai-news-knp587730798","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द पूरा करें हाईवे, ओवरब्रिज का निर्माण कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द पूरा करें हाईवे, ओवरब्रिज का निर्माण कार्य
विज्ञापन
फोरलेन ओवरब्रिज का इंजीनियरों के साथ निरीक्षण करते उपजिलाधिकारी।
- फोटो : ORAI
कालपी(जालौन)। एसडीएम व सीओ ने शनिवार को निर्माणाधीन हाईवे व ओवरब्रिज का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर मौजूद इंजीनियरों को निर्माण कार्य में तेजी लाने और अक्तूबर तक हर हाल में कार्य पूरा कराए जाने के निर्देश दिए।
एसडीएम जयेंद्र कुमार सीओ आरपी सिंह के साथ निर्माणाधीन ओवरब्रिज पर पहुंचे। निर्माण कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर से पूछा कि ओवरब्रिज का निर्माण कब तक पूरा हो जाएगा इंजीनियरों ने बताया कि एक महीन का वक्त लग सकता है। 15 दिन बाद कारों और दो पहिया वाहनों का आवागमन यहां से हो सकेगा। एसडीएम ने कहा कि नदियों में खनिज का कार्य शुरू हो जाने से इस रोड पर वाहनों की आवागमन बढ़ गया है। इससे दोनों तरफ की सर्विस लेन की सड़कों को दुरुस्त रखा जाए।
एसडीएम ने महीने भर में ओवरब्रिज का काम पूरा करने के निर्देश दिए। कहा कि कालपी ओवरब्रिज जिला प्रशासन की प्राथमिकता में शामिल है। इंजीनियरों ने कहा कि ओवरब्रिज की सड़क पर डामरीकरण का कार्य शुरू हो चुका है। आधे हिस्से में डिवाइडर भी बन चुके हैं। इस दौरान कोतवाली प्रभारी शिव गोपाल सिंह, इंजीनियर अयोध्या प्रसाद प्रभाकर, धर्मेंद्र सिंह, टेक्नीशियन व कर्मचारी मौजूद रहे।