{"_id":"5f2702278ebc3e60595f7335","slug":"jalbharao-bana-musibat-nikalna-muskil-orai-news-knp574735241","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंदेखी से गंदगी व जल भराव की समस्या से जूझ रहे बड़ागांव के बांशिदे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंदेखी से गंदगी व जल भराव की समस्या से जूझ रहे बड़ागांव के बांशिदे
विज्ञापन
कदौरा क्षेत्र के बड़े गांव की मुख्य सड़क पर जलभराव
- फोटो : ORAI
कदौरा। शासन द्वारा गांव में चहुमुखी विकास के लिए करोड़ों रुपये का बजट दिया जा रहा है, लेकिन जिम्मेदारों की अनदेखी से बड़ागांव के लोग सड़कों व गलियों में फैली गंदगी व जलभराव से परेशान हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायतों के बाद भी अधिकारी अनदेखी कर रहे हैं।
ब्लाक क्षेत्र का ग्राम बड़ागांव की आबादी 9 हजार हैं। तीन हजार मतदाता है। कई मौरंग खदानें है। जिससे यहां अधिकारियों का आना जाना लगा रहता है, लेकिन फिर भी गांवों की कच्ची सड़कों की भरमार है। जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। गांव की आधे से अधिक मुख्य सड़कें कच्ची पड़ी है।
गांव निवासी बीरसिंह, सुंदर, शिवबाबू, राम खिलावन आदि ने बताया कि कई वर्षों से गांव के लोग कीचड़ व जल भराव व गंदगी से जूझ रहे है। महीनों से गांव में सफाई कर्मी आया है। जिससे नालियों का गंदा पानी गलियों में भरा हुआ है। इससे लोगों का पैदल निकलना मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत की, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई। कीचड़ व जल भराव से बीमारियों के फैलने का खतरा बन हुआ है।
विज्ञापन
कोट
शिकायत मिली है, सरकार द्वारा दी गई धनराशि से गांव में क्या कार्य हुए हैं उसकी जांच कराई जाएगी व जल्द ही गांव की कच्ची सड़कों को पक्का कराने का कार्य किया जाएगा। अतिरंजन सिंह (बीडीओ)

बड़े गांव के अंदर सड़क पर कीचड़ व गंदगी- फोटो : ORAI