{"_id":"618664051253f335034f644b","slug":"jalauns-jawan-dies-in-rajouri-jammu-family-leaves","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालौन के जवान की जम्मू के राजौरी में मौत, परिजन हुए रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालौन के जवान की जम्मू के राजौरी में मौत, परिजन हुए रवाना
Sat, 06 Nov 2021 04:46 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 06 Nov 2021 04:46 PM IST
विज्ञापन
अंकित जादौन (मृतक जवान)
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जालौन कोतवाली क्षेत्र के महेबा ब्लाक के ग्राम बैरई निवासी व जम्मू कश्मीर के राजौरी में तैनात सेना के जवान की शुक्रवार को मौत हो गई। उनकी मौत शहादत है या कुछ और परिजन अभी कुछ बता नहीं पा रहे हैं।
शुक्रवार देर रात गांव में सूचना आते ही परिजनों में कोहराम मच गया। शानिवार देर रात या रविवार की सुबह तक जवान का शव गांव पहुंचेगा। कालपी कोतवाली के बैरई गांव निवासी किसान शिव शंकर के बेटे अंकित जादौन ने 2017 में सेना में नौकरी जॉइन की थी।
वह राजपूताना रायफल्स 69 की टुकड़ी में थे। अंकित इस वक्त जम्मू कश्मीर के राजौरी में तैनात थे। दो साल पूर्व ही अंकित की शादी भी हुई थी। शुक्रवार देर रात गावं में अंकित के निधन की सूचना परिजनों को मिली तो घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
मौत कैसे हुई, फिलहाल घर पर मौजूद परिजन इस बारे में कुछ नहीं बता पा रहे हैं। वहीं गावं के जवान की अचानक हुई मौत से सभी स्तब्ध हैं। अंकित की एक बहन भी है। उधर इस संबंध में एसडीएम के के सिंह ने बताया कि फौजी के निधन की सूचना मिली है।
शनिवार देर रात तक फौजी का पार्थिव शरीर आने की संभावना है। रविवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। फौजी की मौत जम्मू कश्मीर में हुई है।