फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Jalaun: Vehicle hit bike rider, death

जालौन : वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत

Tue, 30 Aug 2022 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Aug 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Jalaun: Vehicle hit bike rider, death
मृतक रामकुमार की फाइल फोटो - फोटो : ORAI
उरई। रविवार शाम बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह सड़क पर गिर कर घायल हो गया। राहगीरों ने उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंचे उरई निवासी युवक के परिचित ने बताया कि वह उनसे मिलने आ रहा था और रास्ते में हादसा हो गया।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के दतिया निवासी रामकुमार (28) रविवार शाम लखनऊ स्थित अपने रिश्तेदारों से मिलकर लौट रहा था। देर शाम बस से वह उरई स्थित संकटमोचन के पास उतर गया। उसके परिचित राम आसरे ने बताया कि वह एक बाइक सवार से लिफ्ट लेकर उनके घर आ रहा था। राहिया गांव के पास बाइक में किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक में पीछे बैठा रामकुमार सड़क पर गिर कर घायल हो गया। यह देख बाइक सवार मौके से भाग गया।
विज्ञापन

राहगीरों ने उसे सड़क पर घायल पड़ा देखकर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान सोमवार सुबह उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचना देने के साथ ही शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। उसके दो बच्चें है। तीन भाइयों में वह सबसे छोटा था। उसकी मौत से पिता कांशीराम, मां भूरी, पत्नी शांति सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मेडिकल कालेज में रोते बिलखते परिजन

मेडिकल कालेज में रोते बिलखते परिजन- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed