फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Jalaun tops Bundelkhand in treatment of Ayushman beneficiaries

Jalaun News: आयुष्मान लाभार्थियों के उपचार में जालौन बुंदेलखंड में अव्वल

Mon, 25 Dec 2023 12:53 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Mon, 25 Dec 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
Jalaun tops Bundelkhand in treatment of Ayushman beneficiaries
उरई। जिले के 30773 आयुष्मान लाभार्थियों ने प्रदेश एवं देश के पंजीकृत अस्पतालों में इलाज कराया है। जो बुंदेलखंड के सभी जिलों में सबसे ज्यादा है। यह इलाज सामान्य बीमारी से लेकर कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से ग्रसित हैं। बता दें कि योजना के तहत लाभार्थी को पांच लाख रुपये तक की उपचार की सुविधा मिलती है।
विज्ञापन

जिले के 1.46 लाख लाभार्थी परिवारों के 6.38 लाख लाभार्थियों में से चार लाख लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बनाया जा चुका है। लाभार्थियों ने प्रदेश के झांसी, कानपुर, लखनऊ, आगरा, वाराणसी, बरेली में भी जाकर आयुष्मान कार्ड से इलाज कराया है। इसके साथ ही ग्वालियर और भोपाल के साथ-साथ दिल्ली अहमदाबाद, मुंबई, चेन्नई जैसे बड़े शहरों में भी जालौन के गंभीर बीमारियों से ग्रसित मरीज कार्ड की सहायता से अपना इलाज करवा रहे हैं।
विज्ञापन

आयुष्मान भारत योजना के डीपीसी डॉ आशीष कुमार झा ने बताया कि जिले में अब तक 30773 मरीजों का इलाज प्रदेश एवं देश के पंजीकृत राजकीय और निजी चिकित्सालय में कराया गया है। जनपद के सबसे अधिक डायलिसिस और मोतियाबिंद की सर्जरी के साथ-साथ जनरल मेडिसिन और जनरल सर्जरी की सुविधा दी गई है। लेकिन जनपद के बाहर सबसे ज्यादा कैंसर से पीड़ित मरीज ही आयुष्मान कार्ड से इलाज करवाया है। उन्होंने बताया कि योजना में इलाज के लिए आयुष्मान कार्ड होना अनिवार्य है, इलाज की सुविधा, या हॉस्पिटल की जानकारी सीएमओ कार्यालय में आयुष्मान भारत यूनिट में प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुंदेलखंड में आयुष्मान कार्ड से इलाज की स्थिति
जालौन 30773
झांसी 24122
बांदा 15855
हमीरपुर 11356
ललितपुर 11353
महोबा 10318
चित्रकूट 7593

यह है जिले के पंजीकृत अस्पताल
राजकीय मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल, सभी सीएचसी व पीएचसी बाबई, कुठौंद, पिंडारी, छिरिया सलेमपुर, महेबा जैसे सरकारी अस्पताल शामिल है। जबकि निजी अस्पतालों में सिद्धिविनायक हॉस्पिटल, कान्हा मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, नेत्र ज्योति हॉस्पिटल, स्वास्तिक नर्सिंग होम, सिंह हेल्थ केयर, प्रगति हॉस्पिटल, नेत्रा आई एवं मदर केयर, उरई एवं किलकारी हॉस्पिटल कालपी को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed