{"_id":"6157f86f8ebc3e09e4119871","slug":"jalaun-the-speeding-bike-collided-with-the-culvert-two-friends-died-in-a-painful-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालौन: तेज रफ्तार बाइक पुलिया से टकराई, दर्दनाक हादसे में दो दोस्तों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालौन: तेज रफ्तार बाइक पुलिया से टकराई, दर्दनाक हादसे में दो दोस्तों की मौत
Sat, 02 Oct 2021 11:43 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 02 Oct 2021 11:43 AM IST
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन
- फोटो : amar ujala
जालौन के आटा थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात सुरहती से अपने गांव आटा वापस रहे दो दोस्तों की बाइक पुलिया से टकरा गई। दर्दनाक हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
आटा निवासी बृजेंद्र (34) पुत्र आशाराम दोस्त सफीक (30) पुत्र रमजानी शुक्रवार शाम अपने घर से कह कर निकले कि हम लोग फूफा के यहां जा रहे है। रात करीब 11 बजे आटा की ओर से आने में सुरहती रोड पर पुलिया से बाइक टकरा गई और दोनों दोस्त नीचे गड्ढे में गिर पड़े।
सुबह जब ग्रामीणों ने देखा पुलिस को सूचना दी। मौके पर आटा पुलिस ने दोनों के शवों को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घर वालो को जैसे ही दोनों की मौत की खबर लगी तो कोहराम मच गया। पुलिस के मुताबिक बाइक सवार हेलमेट भी नही लगाए थे।