फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Jalaun: State President of Samajwadi Party attacked BJP's central and state government, said this

जालौन: समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार पर बोला हमला, कही ये बात

Sun, 10 Oct 2021 03:19 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 10 Oct 2021 03:19 PM IST
विज्ञापन
Jalaun: State President of Samajwadi Party attacked BJP's central and state government, said this
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश में किसानों पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ समाजवादी पार्टी कंधे से कंधा मिलाकर उनकी लड़ाई लड़ेगी। 12 अक्टूबर से पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव विजय यात्रा निकालकर इसकी शुरुआत बुंदेलखंड की धरती से करेंगे। जिसकी तैयारी के लिए कार्यकर्ता जीजान से जुटे हैं। ये बातें समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने जालौन में किसान नौजवान पटेल यात्रा के दौरान कहीं।
विज्ञापन


समाजवादी पार्टी की किसान नौजवान पटेल यात्रा का जालौन पहुंचने पर समाजवादी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने इस दौरान कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार ने किसानों की आय बढ़ाने के लिए तरह-तरह के वादे किए लेकिन किसान की आय तो नहीं बड़ी डीजल और पेट्रोल रसोई गैस के दाम प्रतिदन बढ़ती जा रहे हैं।
विज्ञापन


जिससे किसान परेशान एवं कर्ज में डूब कर आत्महत्या करता जा रहा है। वहीं दूसरी ओर केंद्र सरकार ने किसानों के ऊपर तीन काले कानून लागू करके उनकी हालत और खराब कर दी है। प्रदेश में जंगलराज कायम है। हत्या लूट  दुष्कर्म डकैती चोरी जैसी घटनाएं दिन पर दिन बढ़ती जा रही हैं। पुलिस के अत्याचार जनता के ऊपर दिन पर दिन बढ़ रहे हैं। बढ़ती हुई महंगाई से जनता त्रस्त हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश की जनता अब उत्तर प्रदेश में बदलाव चाहती है। आने वाले 2022 के विधानसभा चुनाव में कार्यकर्ता एकजुट होकर समाजवादी द्वारा घोषित प्रत्याशियों को विजय बनाने का काम करें। प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने कहा कि बुंदेलखंड की धरती से पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव विजय रथ यात्रा शुरुआत कर रहे हैं। जो 12 अक्टूबर को जालौन सीमा में प्रवेश करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed