फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Jalaun: speeding car collided with a police jeep patrolling highway, condition of constable is critical

जालौन: हाईवे पर गश्त कर रही पुलिस जीप में तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, सिपाही की हालत गंभीर

Sun, 17 Oct 2021 03:46 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 17 Oct 2021 03:46 PM IST
विज्ञापन
Jalaun: speeding car collided with a police jeep patrolling highway,  condition of constable is critical
हादसे में घायल सिपाही - फोटो : amar ujala
जालौन के कुठौंद में शनिवार देर रात औरैया हाईवे पर भारत पेट्रोल पंप के सामने एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से पुलिस जीप में सवार दरोगा और सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल दरोगा और सिपाहियों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है। 
विज्ञापन


शनिवार देर रात औरैया हाईवे पर एसआई शिवपाल सिंह चौहान, सिपाही यतेन्द्र सिंह, दीवान देवेंद्र गौतम एवं चालक गार्ड ब्रजेश सिंह के साथ रात्रि में गश्त कर रहे थे तभी औरैया तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने पुलिस जीप में जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन


जिससे जीप और कार के परखच्चे उड़ गए। जीप में सवार दरोगा शिवपाल सिंह और दीवान देवेंद्र गौतम बाल-बाल बच गए जबकि सिपाही यतेंद्र सिंह और चालक गार्ड ब्रजेश सिंह यादव गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही आननफानन में थाना अध्यक्ष अरुण तिवारी घटना स्थल पहुंचे। गंभीर रूप से घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। सिपाही यतेंद्र को कानपुर में रीजेंसी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। वहीं हादसे के बाद कार सवार ड्राइवर मौके से भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed