{"_id":"637e6b66095aa331037e54ba","slug":"jalaun-s-gauri-defeated-jhinjhak-s-poonam-orai-news-knp7299025144","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: जालौन की गौरी ने झींझक की पूनम को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: जालौन की गौरी ने झींझक की पूनम को हराया
विज्ञापन
कुश्ती में दावपेच दिखातीं महिला पहलवान।
- फोटो : ORAI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आटा। जौराखेरा में आयोजित दो दिवसीय दंगल में बुधवार को पहलवानों ने दांव दिखाए। जालौन की पहलवान गौरी ने झींझक की पूनम को चित कर दिया।
भगवान शंकर की स्मृति में गांव में प्रति वर्ष दंगल होता है। आखिरी दिन बुधवार को पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, जम्मू से आए पहलवानों ने दावपेंच दिखाए।
दंगल में जालौन का परचम फिर से बुलंद रहा। जालौन की गौरी ने झींझक की पूनम को चित कर दिया। उन्हें दो हजार का इनाम मिला।
पंजाब के शेरू ने दिल्ली के विवेक को हराकर तीन हजार की कुश्ती जीत ली।
एक हजार की कुश्ती में नदीगांव के सरनाम ने हमीरपुर के रवि को हराया। राम मोहन कुठौंदा ने दतिया के सत्यम को एक हजार की कुश्ती में धूल चटाई।
विवेक दुर्गापुर ने कानपुर के विकास को एक हजार की कुश्ती में चारों खाने चित किया। इस दौरान गांव के हजारों ग्रामीणों ने दंगल का आनंद लिया।