{"_id":"698b8dc8a95ea3dd7707acdf","slug":"jalaun-ranks-sixth-in-the-state-in-cm-dashboard-ranking-first-in-development-works-orai-news-c-224-1-ori1005-140315-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में जालौन प्रदेश में छठवां स्थान, विकास कार्यों में प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में जालौन प्रदेश में छठवां स्थान, विकास कार्यों में प्रथम
विज्ञापन
उरई। मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की नवीनतम रैंकिंग में जनपद ने प्रदेश स्तर पर छठवां स्थान प्राप्त किया है। विकास कार्यों की श्रेणी में जनपद को प्रदेश में प्रथम स्थान मिला है, जबकि राजस्व कार्यों में 12वां स्थान हासिल हुआ है।
जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय ने इसे मुख्यमंत्री के स्पष्ट विजन और शासन की पारदर्शी कार्यप्रणाली का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि योजनाओं के लक्ष्यबद्ध क्रियान्वयन, लंबित मामलों की सतत मॉनिटरिंग और समयबद्ध निस्तारण पर विशेष फोकस किया गया।
विकास कार्यों में प्रथम स्थान प्राप्त करना जनपद प्रशासन के लिए गौरव की बात है। डीएम ने बताया कि आगे भी मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की नियमित समीक्षा कर जवाबदेही तय की जाएगी, ताकि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके।
विज्ञापन
आईजीआरएस में जिला छठे स्थान पर, तहसील कोंच प्रदेश में अव्वल
उरई। उत्तर प्रदेश सरकार की जन शिकायत निवारण प्रणाली आईजीआरएस में भी जालौन ने प्रदेश स्तर पर छठा स्थान प्राप्त किया है। खास बात यह रही कि तहसील कोंच ने शिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के आधार पर प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया।
जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय ने कहा कि आईजीआरएस के माध्यम से प्राप्त शिकायतों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए समयबद्ध और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की गई। तहसील कोंच द्वारा शिकायतकर्ताओं से सीधे संवाद और फील्ड स्तर पर त्वरित कार्रवाई के कारण यह उपलब्धि संभव हो सकी। उन्होंने कहा कि जनपद प्रशासन भविष्य में भी जनशिकायतों के समाधान को प्राथमिकता देते हुए पारदर्शी और जवाबदेह व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा। (संवाद)