फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   jalaun news,orai,shyam

व्यापारियों की आवाज थे श्यामबिहारी

Tue, 27 Apr 2021 11:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 Apr 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
jalaun news,orai,shyam
उरई। व्यापारी नेता पूर्व सांसद श्यामबिहारी मिश्रा के निधन पर राठ रोड स्थित शंकर वैंक्वेट हॉल में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इसमें व्यापारियों एवं पदाधिकारियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके जीवन पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता ने कहा कि स्व पंडित जी ने व्यापारियों की हक की लड़ाई सड़क से लेकर संसद तक लड़ी। उनके निधन से व्यापारी समाज आहत है। आज उनके प्रयासों से व्यापरियों का एक मजबूत संगठन देश में खड़ा हुआ। इस कारण बिक्री कर, आवश्यक वस्तु अधिनियम, इंस्पेक्टर राज जैसे कानूनों के मामले में सरकारों को झुकने पर मजबूर किया। तरुण तिवारी ने कहा कि पंडित जी ने व्यापारियों की समस्याओं को लेकर कई बार लाठियां खाई और जेल भी गए। उनके निधन से व्यापार जगत अपने आप को अनाथ सा महसूस कर रहा है।
विज्ञापन

श्रद्धांजलि सभा में श्यामबिहारी मिश्रा जी के भतीजे दर्जा प्राप्त मंत्री हनुमान मिश्रा, कालपी नगर अध्यक्ष रवींद्र नाथ गुप्ता के माता जी, प्रदीप सिंह, पंकज सोनी, अनंते सराफ के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की गई। इस दौरान विजय वाजपेयी, राघवेंद्र गुप्ता, नीलम सोनी, प्रदीप गुप्ता, हरिओम शिवहरे, जीतू यादव, मनोज पोरवाल, सुधीर पुरवार, मनोज रायजादा, शिवम गुप्ता, साजिद खान, राजू सरदार,रविंद्र नीखरा, बृजकिशोर गुप्ता, बबलू, संजय टिकरिया, हर्षवर्धन, आदर्श रेजा, साकेत नीखरा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed