{"_id":"61ca0708baee0150c177ed9d","slug":"jalaun-news-orai-news-knp6720731104","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओमिक्रॉन को लेकर प्रशासन सतर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओमिक्रॉन को लेकर प्रशासन सतर्क
विज्ञापन
ओमिक्रोन को लेकर अधिकारियों से चर्चा करते एसडीएम
- फोटो : ORAI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोंच। कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन को देखते हुए प्रशासन सतर्क हो गया है। सोमवार को तहसील सभागार में एसडीएम रामकुमार की अध्यक्षता में हुई अधिकारियों की बैठक में इस वायरस को फैलने से रोकने के उपायों पर चर्चा की गई।
कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन ने देश के कई राज्यों में अपने पैर पसारने शुरू किए हैं। इसे देखते हुए जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने अधीनस्थों को होमवर्क करने के निर्देश दिए हैं। इसी कड़ी में सोमवार को एसडीएम रामकुमार की अध्यक्षता में तहसील सभागार में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में वायरस के फैलाव को रोकने की दिशा में क्या जरूरी कदम उठाए जा सकते हैं, इस पर चर्चा की गई और लोगों ने कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए। सरकारी कार्यालयों में कोविड प्रोटोकॉल सख्ती से अपनाए जाने और अनिवार्य रूप से मास्क पहनने के अलावा बाजारों में दुकानों पर ग्राहकों और दुकानदारों को एहतियात बरतने तथा बिना मास्क सामान क्रय-विक्रय नहीं करने, ध्वनि विस्तारक यंत्र से अनाउंसमेंट कराने, सामाजिक दूरी बनाए रखने आदि पर सुझाव आए।
कोंच सीएचसी अधीक्षक डॉ. आरके शुक्ला ने बताया कि उनके यहां कुल 40 बेड हैं। ऑक्सीजन प्लांट चालू है और 30 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर हैं। नदीगांव सीएससी प्रभारी राजेश निरंजन ने बताया कि उनके यहां 10 बेड और 10 कंसंट्रेटर हैं। इस दौरान पीएचसी पिंडारी प्रभारी डॉ कमलेश कुमार, थानाध्यक्ष कैलिया अखिलेश द्विवेदी, थाना नदीगांव से एसएचओ अजीत सिंह, योगेश सोनी आदि उपस्थित रहे।