फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   jalaun news

घाटों पर स्नान कर पूजा-अर्चना की

Sat, 20 Nov 2021 12:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
jalaun news
पचनदा घाट पर श्रद्वालुओं की भीड़ - फोटो : ORAI
रामपुरा, कालपी। कार्तिक पूर्णिमा पर रामपुरा के पचनदा तट और कालपी के यमुना घाट पर श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। दोनों ही स्थानों पर श्रद्धालुओं की भीड़ रही। आधे-अधूरे इंतजामों के बीच ही लोगों ने स्नान कर पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन

रामपुरा प्रतिनिधि के मुताबिक पचनदा संगम पर रहे मेले में इस साल पहले की अपेक्षा कम भीड़ रही। जिससे दुकानदार भी कुछ मायूस भी दिखे। तकरीबन चालीस से पचास हजार श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। श्री बाबा साहब मंदिर के महंत सुमेरवन ने बताया कि पूर्णिमा की सुबह से पूरे दिन मंदिर में प्रवेश करने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ती थी वहीं इस वर्ष सहजता से श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।
विज्ञापन

मेले एवं स्नान घाट पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे। क्षेत्राधिकारी माधौगढ़ के नेतृत्व में रामपुरा थाना पुलिस एवं उपजिलाधिकारी माधौगढ़ के निर्देशन में प्रशासनिक अधिकारी मुस्तैदी के साथ मेले पर सुरक्षात्मक कड़ी दृष्टि रखे देखे गए। वहीं, कालपी प्रतिनिधि के अनुसार भक्तों ने श्रद्धा पूर्वक यमुना नदी में स्नान करके पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीपावली पर्व के उपरांत कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर यमुना नदी में स्नान करने का धार्मिक महत्व है। नगर के बिहारी घाट, पीला घाट आदि स्थानों में श्रद्धालुओं की भीड़ एकत्रित हो गई। इसी प्रकार पातालेश्वर मंदिर, राधा माधव मंदिर, ठड़ेश्वरी मंदिर आदि धर्म स्थलों में पहुंचकर श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed