फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   jalaun news

पत्नी की हत्या का आरोपी पति कुल्हाड़ी सहित गिरफ्तार

Fri, 19 Nov 2021 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
jalaun news
पुलिस कार्यालय में हत्या का खुलासा करते एसपी - फोटो : ORAI
उरई। पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या करने वाले पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद कर ली है। हत्या का खुलासा एसपी रवि कुमार ने गुरुवार को पुलिस कार्यालय में किया।
विज्ञापन

गोहन थानाक्षेत्र के ग्राम दादनपुरा में नौ नवंबर को नत्थू ने अपनी पत्नी ननकी देवी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी थी। नत्थू के पिता विजय कुशवाहा ने दस नवंबर को गोहन थाना में उसके खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। हत्या के खुलासे के लिए एएसपी राकेश सिंह, सीओ माधौगढ़ शाहिदा नसरीन व थाना पुलिस को लगाया गया था। थाना पुलिस ने गुरुवार की सुबह हत्यारोपी नत्थू को जमरेही सानी से भाऊपुर जाने वाली सड़क पर गिरफ्तार कर लिया और उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली।
विज्ञापन

पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका पत्नी से विवाद चल रहा था। नौ नवंबर को वह बिना बताए कहीं जा रही थी। गांव के बाहर सड़क पर उसे जाने से रोका, तो दोनों में विवाद होने लगा। इसी से नाराज होकर कुल्हाड़ी से उसके सिर पर वार कर हत्या कर दी। इसके बाद खेत पर लगे पीपल के पेड़ के पास झाड़ियों में कुल्हाड़ी छिपाकर मौके से भाग गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष गोहन महेश कुमार, उपनिरीक्षक रामवीर सिंह, सिपाही अक्षय, संजय, तुलाराम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed