{"_id":"61969c85c5488861ae7acb79","slug":"jalaun-news-orai-news-knp6647864184","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक बोला, पत्नी से तंग आकर भागा था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक बोला, पत्नी से तंग आकर भागा था
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कदौरा(उरई)। कस्बे में एक माह पूर्व हुए युवक के अपहरण मामले में थाना पुलिस ने खुलासा किया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक पत्नी से तंग आकर खुद ही इंदौर चला गया था। अपहरण की बात झूठी थी।
बता दें कि विगत 15 अक्तूबर को थाना क्षेत्र के ग्राम सहादतपुर रोगी व बागी के समीप बाइक सवार युवक पत्नी को छोड़ कर लापता हो गया था। जिस पर युवक के पिता अमरनाथ निवासी हीरापुर कालपी ने पुत्र अजय कुमार के गायब होने पर अपहरण का मामला दर्ज करवाया था। थाना पुलिस ने युवक को इंदौर से ढूंढ निकाला है।
अजय ने बताया कि वह पत्नी की हरकतों से परेशान था व उसे स्वयं की हत्या की आशंका थी। वह पत्नी को लेकर ससुराल सजेती जिला कानपुर जा रहा था। तभी सहादतपुर रोगी के पास पेट्रोल खत्म होने का बहाना बना कर झांसी होते हुए इंदौर पहुंच गया था। उसने बताया कि किसी ने अपहरण नहीं किया था। प्रभारी निरीक्षक रवींद्र नाथ यादव ने कहा कि युवक को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।