{"_id":"61954e7f81826851c6508952","slug":"jalaun-news-orai-news-knp6646003164","type":"story","status":"publish","title_hn":"वॉलीबॉल प्रतियोगिता में प्रतापपुरा ने जीती ट्रॉफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वॉलीबॉल प्रतियोगिता में प्रतापपुरा ने जीती ट्रॉफी
विज्ञापन
विजेता टीम को ट्राफी देते अतिथि
- फोटो : ORAI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महेवा। अमृत महोत्सव न्यामतपुर में वॉलीबॉल प्रतियोगता हुई। जिसमें बालक वर्ग में नियामतपुर ने प्रतापपुरा की टीम को पराजित कर विजय हासिल की। बालिकाओं में जखा की टीम ने उरई को हराया।
न्यामतपुर में राधे-राधे वॉलीबॉल क्लब द्वारा वॉलीबॉल प्रतियोगिता संपन्न कराई गई। जिसमें बालकों की 9 टीमों ने प्रतिभाग किया। सात टीमें पहले ही आउट हो गई थी। फाइनल मुकाबला न्यामतपुर व प्रतापपुरा के बीच खेला गया। न्यामतपुर ने 21 व प्रतापपूरा ने 20 अंक हासिल किए। न्यामतपुर की टीम विजयी घोषित हुई।
वहीं, प्रतियोगिता में बालिकाओं की सात टीमों ने भाग लिया था, जिसमें 5 टीम पहले ही बाहर हो गई थी। फाइनल मैच दीवान महाराज सिंह इंटर कॉलेज जखा और आर्यकन्या इंटर कॉलेज उरई के बीच खेला गया। फाइनल मैच में जखा की टीम विजयी रही। पारस मिश्रा, महेंद्र सिंह, छेदालाल चंदेल आदि ने निर्णायक रोल अदा किया। विजयी प्रतिभागियों को सीडीओ अभय कुमार श्रीवास्तव ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रतिभाओं को उभारने के लिए हर गांव में खेल के मैदान बनवाए जा रहे हैें। जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष कृपाशंकर द्विवेदी ने विजयी बालिकाओं को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। प्रधान संदीप कुमार, कृष्णगोपाल सहित क्षेत्र के समस्त लोग मौजूद रहे।