{"_id":"61954de38f5e2718b769234c","slug":"jalaun-news-orai-news-knp664600287","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल के मैदान पर प्रधान का कब्जा, खिलाड़ी परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल के मैदान पर प्रधान का कब्जा, खिलाड़ी परेशान
विज्ञापन
कदौरा क्षेत्र के बागी खेल मैदान में फसल के पड़े अवशेष
- फोटो : ORAI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कदौरा। खेल के मैदान पर बागी गांव के ग्राम प्रधान ने अपनी धान, तिली की फसल सहित अन्य सामान रखकर उसे अपने स्टोर रूम की तरह इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है। जिससे ग्रामीण खिलाड़ी परेशान हैं। खिलाड़ियोें का कहना है कि बीडीओ से भी कई शिकायतें की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उन्हें खेलने का स्थान नहीं मिल पा रहा है।
गांव निवासी युवा खिलाड़ी सीटू सिंह, सुभाष सिंह, बलवीर आदि ने बताया कि गांव में प्रशासन की ओर से खेल का मैदान बनाया गया है लेकिन उस पर इन दिनों प्रधान राजबहादुर का सामान फैला हुआ है। जिससे मैदान का उपयोग नहीं हो पा रहा है। वे खेलने के लिए खलिहानों व दूसरे गांव जाने के लिए मजबूर हैं। इनमें कुछ युवा तो एसआई और सेना की नौकरी की तैयारी भी कर रहे हैं, लिहाजा उन्हें अभ्यास करना बेहद जरूरी है। बताया कि पूर्व में ब्लॉक व तहसील में भी मामले की शिकायत लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है।
वहीं, प्रधान राजबहादुर ने बताया कि जगह के अभाव के कारण रखवा दिया था। जल्द ही सामान मैदान से हटा भी लिया जाएगा। वहीं, इस बाबत बीडीओ अश्वनी कुमार ने कहा कि उन्होंने सचिव को मौके पर भेज कर खेल मैदान से कब्जा हटवाने के निर्देश दिए हैं। यदि प्रधान ने विरोध किया तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।