{"_id":"61954d1a9d2ebb00397d4931","slug":"jalaun-news-orai-news-knp6645993199","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीम ने महिला अस्पताल का किया मूल्यांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीम ने महिला अस्पताल का किया मूल्यांकन
विज्ञापन
महिला अस्पताल में सीएमएस से जानकारी लेती कायाकल्प की टीम।
- फोटो : ORAI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। कायाकल्प अवार्ड योजना के तहत तीन सदस्यीय टीम ने जिला महिला अस्पताल का निरीक्षण किया। अवार्ड योजना के तहत निर्धारित आठ परिक्षेत्र के साढ़े तीन सौ बिंदुओं का बारीकी से निरीक्षण किया और अपनी रिपोर्ट तैयार की।
राज्य स्तरीय टीम में शामिल मंडलीय कायाकल्प परामर्शदाता कानपुर के डॉ. सुरेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में मंडलीय परामर्शदाता डॉ. प्रियंका सिंह और जीएमसी के सहायक प्रोफेसर डॉ. संतोष कुमार वर्मा बुधवार को जिला महिला अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में साफ-सफाई, चिकित्सीय कचरा निस्तारण, संक्रमण नियंत्रण, संचालित सहयोगी सेवाएं, स्वच्छता को बढ़ावा देना, परिसर के आसपास का क्षेत्र और पर्यावरण अनुकूल क्रियाकलाप के बिंदुओं का निरीक्षण किया।
टीम ने पैथोलॉजी, ओपीडी, आईपीडी, लेबर रूम, ऑपरेशन थियेटर, नवजात शिशु चिकित्सा यूनिट, किचन, चिकित्सालय के आसपास का क्षेत्र, टंकियों की साफ सफाई और पत्रावलियों का रखरखाव को भी देखा। उन्होंने चिकित्सकों और स्टाफ से भी इलाज और सुविधाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की। मरीजों से भी चिकित्सालय सेवाओं का फीडबैक लिया। डॉ. अरुण कुमार राजपूत ने बताया कि योजना के तहत तीन चरणों में असेसमेंट किया जाता है। हर चरण में 70 फीसदी से अधिक अंक लाना अनिवार्य है।
विज्ञापन
सीएमएस डॉ एके त्रिपाठी ने बताया कि योजना के तहत तैयारियां पूरी कर ली गई है। उम्मीद है कि इस बार भी अस्पताल को पुरस्कार के लिए चयनित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 2020-21 में अस्पताल को सांत्वना पुरस्कार के लिए चयनित किया जा चुका है। इस दौरान डॉ. राजेश पटेल, डॉ. महेंद्र वर्मा, डॉ. एके सिंह, एनआर वर्मा, ह्रदयनारायण राजपूत, आरडी गौतम, सुशील मौर्या, वीरू, विद्या देवी, प्रज्ञा सचान आदि मौजूद रहीं।