{"_id":"6089a18d8ebc3e8dad0e419b","slug":"jalaun-news-carona-orai-orai-news-knp6258494170","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से पांच और की मौत 217 संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से पांच और की मौत 217 संक्रमित
विज्ञापन
उरई। कोरोना का कहर लगातार जारी है। बुधवार को कोरोना ने पांच लोगों की जान ले ली। इसके साथ ही मृतकों की संख्या बढ़कर 104 तक पहुंच गई है। वहीं 217 नए संक्रमित केस मिलने से इनकी संख्या बढ़कर 6871 तक पहुंच गई है। इनमें 5178 ठीक हो चुके हैं। फिलहाल एक्टिव केस 1589 हैं। संक्रमण को रोकने के लिए शहर, गांव और कस्बों में सफाई के साथ साथ सैनिटाइजेंशन और फॉगिंग का अभियान भी चलाया जा रहा है।
जिला प्रशासन की ओर से देर रात जारी रिपोर्ट के अनुसार, सर्वाधिक संक्रमित उरई तहसील क्षेत्र के हैं। कोरोना से ठीक होने वाले 176 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। 902 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। आज जिन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, उनमें एक की रिपोर्ट ट्रूनेट जांच में, जबकि 66 की रिपोर्ट एंटीजन जांच में पॉजिटिव आई है। शेष पॉजिटिव आरटीपीसीआर जांच से पता चले हैं।
सीएमओ डॉ ऊषा सिंह ने बताया कि अब तक 3,61,690 लोगों की कोरोना जांच की जा चुकी है। उन्होंने लोगों से ज्यादा से ज्यादा जांच कराने की अपील की ताकि संक्रमण का फैलाव रोका जा सके। उन्होंने बताया कि जहां भी केस मिल रहे है, वहां सैनिटाइजेशन के साथ साफ-सफाई भी कराई जा रही है।